इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा: पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) विद्यार्थियों के हित में मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
पहले चरण में तक्षशिला परिसर के 30 यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटी़डी) में पढ़ने वाले करीब 14 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
योजना के तहत छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय 1 जनवरी से योजना लागू करने की तैयारी में है।
विद्यार्थियों का विवरण नामांकन नंबर के आधार पर जुटाया जा रहा है। योजना के तहत दुर्घटना बीमा के साथ स्वास्थ्य बीमा यानी मेडिक्लेम की सुविधा भी दी जाएगी।
हालांकि, बीमा की राशि, उपचार की सीमा और दावा करने की प्रक्रिया जैसे विस्तृत नियमों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पढ़ाई पूरी होने के बाद विद्यार्थी इस बीमा योजना के दायरे से बाहर हो जाएंगे।
तीन चरणों में लागू होगी योजना
विश्वविद्यालय की योजना को तीन चरणों में लागू करने की तैयारी है। पहले चरण में तक्षशिला परिसर के 30 विभागों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। दूसरे चरण में इन्हीं करीब 14 हजार विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।
तीसरे चरण में DAVV से संबद्ध 240 कॉलेजों के करीब 2.30 लाख विद्यार्थियों को दुर्घटना बीमा के दायरे में लाने की योजना है। इससे विश्वविद्यालय के विभागों के साथ संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी बीमा सुरक्षा मिल सकेगी।
छात्रों पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ
योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के समय आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। मुफ्त बीमा सुविधा मिलने से छात्रों और उनके परिवारों को मुश्किल परिस्थितियों में राहत मिल सकती है।
फिलहाल विश्वविद्यालय की ओर से योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है। बीमा कवरेज और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जारी होने के बाद विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ स्पष्ट होंगे।
संबंधित समाचार

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!