सीएम हाउस घेरने निकले हजारों किसान: बैरिकेडिंग तोड़ी; पुलिस से धक्का-मुक्की; बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' मंगलवार शाम राजधानी भोपाल पहुंच गई। शहर की सीमा पर 11 मील बायपास पर किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। बैरिकेडिंग हटाने के बाद करीब 2 हजार किसान भोपाल शहर में प्रवेश कर गए और मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) की ओर कूच कर गए। आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने होशंगाबाद रोड को पूरी तरह सील कर दिया है।
11 मील पर पुलिस से आमना-सामना, बैरिकेड हटाकर आगे बढ़े किसान
राजधानी में किसानों की एंट्री रोकने के लिए 11 मील बायपास पर पुलिस ने कई स्तर की बैरिकेडिंग की थी। जैसे ही किसान वहां पहुंचे, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बैरिकेड को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया। लगातार दबाव के बाद बैरिकेड हट गए और किसान शहर में दाखिल हो गए। इसके बाद उनका काफिला मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ गया।
हाथों में तिरंगा, गूंजे 'जय जवान-जय किसान' के नारे
भोपाल में प्रवेश के दौरान किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च निकाला। पूरे रास्ते 'जय जवान-जय किसान' के नारे गूंजते रहे। किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों का लंबा काफिला भी राजधानी की सड़कों पर आगे बढ़ता रहा।
7 दिन का राशन लेकर पहुंचे, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेंगे
आंदोलन को लंबा चलाने की तैयारी के साथ किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सात दिन का राशन और पानी लेकर आए हैं। कई किसान घर से दाल-बाटी और अन्य खाद्य सामग्री बनाकर भी साथ लाए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे भोपाल से वापस नहीं लौटेंगे।
ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें
मूंग की 100% सरकारी खरीदी सुनिश्चित की जाए,खाद वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और किसानों को समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इधर, जबलपुर हाईकोर्ट ने कृषि आदान विक्रेता संघ की याचिका खारिज करते हुए प्रदेश में ई-विकास (उर्वरक वितरण) प्रणाली के तहत ऑनलाइन खाद वितरण व्यवस्था को वैध और उचित ठहराया है। इससे खाद वितरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार को राहत मिली है।
संबंधित समाचार

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:इंदौर की युवती का आरोप; दो आरोपियों पर केस दर्ज

ग्रामीण भाजयुमो अध्यक्ष की नियुक्ति अटकी:जातिगत समीकरण और उम्र पर घमासान; राजपूत समाज से तीसरी बार अध्यक्ष बनाने की चर्चा पर विरोध, 8 दावेदार मैदान में

विधायकों को गांवों में रुकने का फरमान बेअसर:अब खुद मैदान में उतरेंगे मुख्यमंत्री; 48 घंटे में समस्याओं के समाधान की तैयारी

GST अफसर पर लोकायुक्त का शिकंजा:3.78 करोड़ की संपत्ति का दावा; जबलपुर-भोपाल समेत कई ठिकानों पर छापे

दुकान के बाहर पानी बहाया तो 2 हजार का जुर्माना:महापौर ने मौके पर रुकवाया काम; निगम की टीम ने काटा स्पॉट फाइन

चक्रवात के असर से 3 दिन बरसेंगे बादल:12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; करवा चौथ पर चांद दिखने पर संकट, इतने जिलों में आंधी-बारिश के आसार

महिला मित्र के फ्लैट में मिला बिजली कर्मचारी का शव:शरीर पर चोट के निशान; पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!