कूटरचित दस्तावेज से रजिस्ट्री कराने वाले गिरफ्तार: खजराना पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

धोखाधड़ी से फरियादी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में प्लॉट के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाली महिला और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक फरियादी फुरकान पिता तस्जील हुसैन निवासी प्रियदर्शिनी रीजेंसी ने थाना खजराना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच में सामने आया कि आरोपियों शेख इमरोज और रजिया खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भूखंड क्रमांक 228, पार्श्वकुंज (अहमद नगर) कॉलोनी रकबा 1496 वर्गफीट के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और रजिस्ट्री करा ली। इस धोखाधड़ी से फरियादी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।
आरोपियों को रिमांड पर लिया
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। अहमद नगर स्थित भूखंड के फर्जी कागजात बनाकर स्वयं के नाम रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने शेख इमरोज और रजिया खान को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपी जल्द अमीर बनने की नीयत से इस संगठित धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शेख इमरोज निवासी हिना पैलेस खजराना 10वीं तक पढ़ा-लिखा है और स्क्रैप का काम करता है, जबकि रजिया खान निवासी सम्राट नगर खजराना गृहिणी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और ऐसे ही अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!