देवास से इंदौर में नशे का नेटवर्क फैलाने वाले गिरफ्तार: 10 लाख से ज्यादा की एमडी ड्रग्स और 1.50 लाख की बाइक जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए खजराना पुलिस ने एमआर-10 रोड स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई करते हुए एमडी तस्कर और उसके नाबालिग साथी को 100 ग्राम से अधिक एमडी के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक जब्त ड्रग्स की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की बाइक भी जब्त की गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एमआर-10 स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध युवक मौजूद हैं।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देवास निवासी 26 वर्षीय राहुल परमार और एक नाबालिग साथी पुलिस को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एमडी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत और अवैध एमडी की सप्लाई से जुड़ी जानकारी दी है।
आरोपी नशे की लत पूरी करने के साथ जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से ड्रग्स सस्ते दाम पर खरीदकर महंगे दाम में बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन लोग हैं और इंदौर में इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
आरोपियों को रिमांड पर लेकर नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया आरोपी राहुल पर सिविल लाइन, देवास सहित तमाम थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 12वीं तक पढ़ा है और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!