यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना: आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित कालाकुंड अब वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग के नए डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होने जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और पारंपरिक कलाकंद मिठाई के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
यहां बारहमासी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि चोरल नदी पर चार ब्रिज बनाए जाने की तैयारी है। इससे पर्यटकों के साथ आसपास के आदिवासी गांवों के लोगों को भी सालभर बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
पातालपानी से हेरिटेज ट्रेन का भी विकल्प
विंध्याचल पर्वत श्रेणी की पहाड़ियों के बीच बसे कालाकुंड क्षेत्र के सात से आठ आदिवासी गांवों में 20 से अधिक होम स्टे संचालित हैं। यहां आने वाले पर्यटक ग्रामीण जीवन, प्राकृतिक वातावरण और स्थानीय संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।
फिलहाल पातालपानी से हेरिटेज ट्रेन के जरिए भी कालाकुंड पहुंचा जा सकता है। हालांकि, बारिश के दौरान चोरल नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क मार्ग बाधित हो जाता है। इससे पर्यटकों के साथ ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों की मांग पर सड़क और ब्रिज निर्माण की पहल
30 मई को कलेक्टर शिवम वर्मा ने कालाकुंड में रात्रि चौपाल लगाई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने चोरल नदी पर ब्रिज बनाने की मांग रखी थी। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए) ने क्षेत्र में करीब 10 किलोमीटर लंबी बारहमासी सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है।
एमपीआरआरडीए के महाप्रबंधक लोकेंद्र मंडलोई के अनुसार, घने जंगलों और वन औषधियों को सुरक्षित रखते हुए सड़क निर्माण पूरा किया गया है। चोरल नदी पर चार ब्रिजों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी वर्ष निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
शुद्ध दूध से तैयार कलाकंद भी है खास आकर्षण
कालाकुंड की पहचान यहां बनने वाली पारंपरिक कलाकंद मिठाई से भी है। स्थानीय पशुपालक गाय और भैंस के दूध से पारंपरिक तरीके से कम शक्कर वाला दानेदार कलाकंद तैयार करते हैं। प्राकृतिक वातावरण के साथ यह स्थानीय मिठाई भी पर्यटकों को आकर्षित करती है।
सड़क और ब्रिज बनने से पर्यटकों के लिए निजी वाहनों से यहां पहुंचना आसान होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में स्थित संभागीय स्काउट-गाइड कैंपिंग केंद्र का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी
चोरल नदी पर ब्रिज बनने से पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकानों तक पहुंचने में सुविधा होगी। बारिश के दौरान आवागमन बाधित होने की समस्या भी कम होने की उम्मीद है।
बेहतर सड़क संपर्क से कालाकुंड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इससे होम स्टे, स्थानीय खानपान और अन्य पर्यटन सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर तैयार होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!