खबर
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 12:28 pm
शेयर करें:
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एमपी बार काउंसिल ने 25 सदस्यों की सूची जारी की है। इसमें पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अंजुली पालो और सुधा श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है।

दोनों को 10 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पत्र के जरिए सह-संयोजित सदस्य बनाया गया। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के महिला प्रतिनिधित्व से जुड़े आदेशों के पालन में की गई है।

चुनाव में 23 सदस्य हुए थे निर्वाचित
परिषद की अधिसूचना के अनुसार, 12 मई 2026 को हुए चुनाव में 23 सदस्य निर्वाचित हुए थे। इनमें सामान्य वर्ग के 18 सदस्य और महिला प्रतिनिधित्व के तहत पांच महिला सदस्य शामिल थीं। अब दो महिला सदस्यों के मनोनयन के बाद परिषद की सूची में कुल 25 सदस्यों के नाम शामिल हो गए हैं।

जस्टिस अंजुली पालो जबलपुर, सुधा श्रीवास्तव इंदौर से
अधिसूचना के मुताबिक, जस्टिस अंजुली पालो जबलपुर और सुधा श्रीवास्तव इंदौर से हैं। दोनों को मुख्य न्यायाधीश के पत्र क्रमांक A/3653 के तहत परिषद में सदस्य बनाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के आधार पर मनोनयन
राज्य अधिवक्ता परिषद ने यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 18 दिसंबर 2025, 9 फरवरी 2026 और 4 अगस्त 2026 के आदेशों के आधार पर की है। परिषद के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश ने इन आदेशों का पालन करते हुए दोनों महिला सदस्यों का मनोनयन किया है।

इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के कई सदस्य शामिल
जारी सूची में इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर से कई सदस्य शामिल हैं। इंदौर से राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना और विवेक सिंह के नाम हैं।

जबलपुर से आरके सिंह सैनी, नित्य नंद मिश्रा, मनीष तिवारी, सुनील कुमार मिश्रा, नवीन शुक्ला, रशीद सुहैल सिद्दीकी और शैलेंद्र वर्मा को जगह मिली है। वहीं, ग्वालियर से जितेंद्र कुमार शर्मा, गौरव मिश्रा और दिनेश कुमार शुक्ला सूची में शामिल हैं।

परिषद में महिला सदस्यों की संख्या बढ़कर सात
चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व के तहत सिंगरौली की अन्नू पटेल, रीवा की प्रवीन तिवारी, ग्वालियर की प्रतिका पाठक, सागर की रश्मि रितु जैन और इंदौर की प्रतिभा वालिया निर्वाचित हुई थीं। अब जस्टिस अंजुली पालो और सुधा श्रीवास्तव के मनोनयन के बाद परिषद में महिला सदस्यों की संख्या सात हो गई है।

नरेंद्र कुमार जैन की सदस्यता सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर
अधिसूचना में नरेंद्र कुमार जैन के नाम के साथ उल्लेख किया गया है कि उनका निर्वाचन सुप्रीम कोर्ट में लंबित सिविल अपील क्रमांक 10974/2026 के फैसले के अधीन रहेगा। ऐसे में इस मामले में आने वाला अंतिम निर्णय उनकी सदस्यता को प्रभावित कर सकता है।

हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी ने दी मंजूरी
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के सचिव आशीष आनंद पांडे ने 12 अक्टूबर 2026 को यह अधिसूचना जारी की। इसमें बताया गया है कि सदस्यों की सूची को हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी ने मंजूरी दी है। परिषद का मुख्यालय जबलपुर स्थित हाईकोर्ट परिसर में है।

संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

4 minutes ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

17 minutes ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

24 minutes ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

about 1 hour ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 1 hour ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 2 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 2 hours ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 2 hours ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 2 hours ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 2 hours ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 17 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 19 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 20 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 20 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 20 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 21 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 21 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!