डिवाइडर, ग्रीनबेल्ट, रोटरी, उद्यान के निर्माण व विकास में होगी जनभागीदारी: निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के साथ बैठक में बनी कार्ययोजना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम डिवाइडर, ग्रीनबेल्ट, रोटरी, चौराहों तथा उद्यानों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को जनभागीदारी से गति दे रहा है।
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सिटी बस ऑफिस में विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कहा डिवाइडर, ग्रीनबेल्ट, रोटरी, चौराहों तथा अविकसित उद्यानों के सौंदर्यीकरण व विकास के लिए विभिन्न संस्थाओं से बहुत सकारात्मक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इंदौर की पहचान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि शहर के विकास में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और जनसहभागिता भी है।
जागरूक संगठन और नागरिक आगे आकर उद्यानों, चौराहों और डिवाइडरों के विकास में योगदान देंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे तो अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया मेयर इन कौंसिल से स्वीकृति प्राप्त सूची के अनुसार आवेदक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर चौराहों, उद्यानों, रोटरी एवं डिवाइडरों के विकास संबंधी प्रस्तावों पर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए ताकि समय सीमा में पूर्ण किया जा सके।
गोद लिए गए स्थलों के विकास एवं संधारण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा उनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
ये संस्थाएं करेंगी कार्य
बैठक में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर द्वारा बापट चौराहा से बीसीसी तक तथा बीसीसी से एबी रोड तक डिवाइडर विकास, चमेली विला रहवासी संघ बिचौली मर्दाना ने खंडवा रोड चमेली विला कॉलोनी के सामने ग्रीनबेल्ट का विकास, श्रीधी ग्लोबल कंज्यूमर द्वारा लैंटर्न से मालवा मिल तक डिवाइडर का सौंदर्यीकरण, दक्षिण कालीपीठ जनकल्याण संस्थान ने सुविधि नगर मेन रोड छोटे उद्यान का विकास तथा केंद्रीय सेन समिति कैटेलाइजर गीताभवन ने ढक्कनवाला कुआं से गीताभवन तक डिवाइडर के विकास का प्रस्ताव शामिल है।
होटल कंचन साउथ तुकोगंज द्वारा मधुमिलन चौराहा से ढक्कनवाला चौराहा तक डिवाइडर, गगन तुंवर दाल उद्योग पालदा द्वारा पाटनीपुरा से राजकुमार ब्रिज तक डिवाइडर, जैन मिठाई भंडार उत्तम भोग द्वारा बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने रोटरी व आसपास ग्रीनबेल्ट, सनसिटी रहवासी संघ द्वारा एमआर-1 व एमआर-2 के बीच स्थित ग्रीनबेल्ट, वाइब्रेंट डेवकॉन द्वारा जंजीरवाला से अभय प्रशाल तक डिवाइडर, अग्रसेन विद्यालय स्नेह नगर द्वारा सपना-संगीता रोड पर डिवाइडर, सेन समाज कालानी नगर ने चाणक्य पुरी चौराहा सेन प्रतिमा के पास से ओवरब्रिज तक उद्यान विकास का प्रस्ताव दिया।
इन प्रस्तावों पर विचार
बैठक में अग्रवाल रियल इन्फ्रा द्वारा रोबोट चौराहा से खजराना चौराहा के बीच स्थित ग्रीनबेल्ट, कर्मवीर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट गंगा कॉलोनी द्वारा चंदन नगर चौराहा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा स्थल, हरिधरा संस्था द्वारा 56 दुकान के पास स्थित गोट रोटरी तथा एमआईजी चौराहे पर डीएनएस हॉस्पिटल के सामने उद्यान, नानाभाई ज्वेलर्स द्वारा लैंटर्न चौराहा रोटरी तथा गुजरात महिला हाउसिंग सेवा ट्रस्ट द्वारा एक उद्यान विकसित करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!