फार्म हाउस में देर रात छलक रहे थे जाम: डीजे के बीच हुड़दंग; बिना अनुमति हाईप्रोफाइल,आयोजक पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से लगे फार्म हाउस अब देर रात शराब, डीजे और हाईप्रोफाइल पार्टियों के नए अड्डे बनते जा रहे हैं। ताजा मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम उज्जैनी स्थित बंसल फार्म हाउस का है, जहां देर रात चल रही बर्थडे पार्टी पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि पार्टी में बिना अनुमति देर रात तक जश्न मनाया जा रहा था, जबकि इसकी कोई सूचना पुलिस या प्रशासन को नहीं दी गई थी। पुलिस के मुताबिक ग्राम उज्जैनी स्थित बंसल फार्म हाउस में देर रात तेज आवाज में डीजे और पार्टी चलने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद मिले। फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जा रहा था और देर रात तक तेज म्यूजिक व हुड़दंग जारी था।
जांच में सामने आया कि पार्टी आयोजन को लेकर न तो थाने में कोई सूचना दी गई थी और न ही प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की तो फार्म हाउस मालिक छतरपुर निवासी विश्वजीत पिता अरविंद बुंदेला का नाम सामने आया, जबकि पार्टी का आयोजन विश्वजीत किया जाना बताया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक देर रात तक चलने वाली ऐसी पार्टियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। खासकर शहर से दूर बने फार्म हाउसों में नियमों को ताक पर रखकर शराब पार्टी, डीजे और जन्मदिन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
कई बार इन पार्टियों में नशे में हुड़दंग, विवाद और हादसों की आशंका भी बनी रहती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि फार्म हाउसों में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग परेशान होते हैं, लेकिन प्रभावशाली लोगों के आयोजनों पर कार्रवाई कम ही देखने को मिलती है।
ऐसे में खुड़ैल पुलिस की कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।पुलिस ने मामले में विश्वजीत बुंदेला के खिलाफ बिना अनुमति पार्टी आयोजन और नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही पार्टी में शामिल लोगों और आयोजन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!