दिगंबर जैन मंदिर में लाखों की चोरी: पांच नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद; रात 2 से 3 बजे के बीच वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

एक घंटे तक मंदिर में रहे सक्रिय, शटर उचकाकर और चैनल गेट तोड़कर घुसे
पांच चांदी की व चार अष्टधातु की प्रतिमाएं, 24 कलश और पूजा सामग्री ले उड़े
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र की ग्रेटर बाबा कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में सामने आया है कि पांच नकाबपोश बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
वारदात देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुई। चोर लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर के अंदर सक्रिय रहे। पुलिस के अनुसार वारदात में पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे।
बदमाशों ने पहले शटर को उचकाया और फिर चैनल गेट तोड़कर भीतर प्रवेश किया। वहीं दो अन्य बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे।
इस वारदात से यह साफ हो गया है कि आरोपियों को मंदिर की संरचना और सुरक्षा व्यवस्था की पहले से पूरी जानकारी थी। अंदर घुसने के बाद बदमाश सीधे गर्भगृह और प्रतिमाओं की ओर पहुंचे। उन्होंने बेहद इत्मीनान से एक-एक प्रतिमा को परखा और फिर उन्हें अपने साथ ले गए।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने 9 प्रतिमाएं चोरी की हैं, जिनमें पांच चांदी की छोटी और चार अष्टधातु की प्रतिमाएं शामिल हैं। इसके अलावा बदमाश 24 चांदी के कलश, एक चांदी की थाली और अन्य कीमती पूजन सामग्री भी अपने साथ ले गए।
प्लानिंग के साथ की चोरी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात प्लानिंग से की गई है। आरोपियों ने पहले रेकी की थी। हालांकि, पुलिस को भरोसा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। वहीं समाजजन से अपील की गई है कि यदि किसी को इस वारदात से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या मंदिर समिति को सूचित करें, ताकि जल्द इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया जा सके।
प्रतिमा चेक करके ले गए
वारदात में की खास बात यह सामने आई है कि चोरों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि कौन सी प्रतिमा चांदी की है और कौन सी अन्य धातु की, उन्हें घिस-घिसकर जांचा। इसके बाद ही उन्होंने चयनित प्रतिमाओं को उठाया। इससे यह संकेत मिलता है कि आरोपी न केवल पेशेवर हैं, बल्कि उन्हें धातुओं की पहचान का भी अच्छा ज्ञान है।
हालांकि, मंदिर परिसर में लगा एक बड़ा चांदी का छत्र बदमाश निकाल नहीं पाए। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी वजन या समय की कमी के कारण वे उसे नहीं ले जा सके। पुलिस और मंदिर समिति फिलहाल चोरी गई सामग्री की विस्तृत सूची तैयार कर रही है, जिससे कुल नुकसान का सही आकलन किया जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। शुरुआती फुटेज में पांचों बदमाश संदिग्ध गतिविधियों के साथ नजर आए हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!