खबर
Top News

शादी समारोह में चोरी: मेहमान बन आया बच्चा ले भागा नकदी भरा बैग; बाणगंगा क्षेत्र के मिलन सुंदरम गार्डन में वारदात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मार्च 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
शादी समारोह में चोरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह के दौरान हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। एक नाबालिग मेहमान बनकर आया और लाखों रुपए से भरा बैग ले भागा। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार वारदात 12 मार्च को क्षेत्र के न्यू विजय नगर स्थित मिलन सुंदरम गार्डन में हुई। शादी समारोह में एक बच्चे ने मेहमान बनकर प्रवेश किया और मौका मिलते ही नकदी से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। बैग में करीब 4 लाख 80 हजार रुपए रखे होने का अनुमान है।

पुलिस के मुताबिक मामले में हरीश कुमार झा (67) की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी के बेटे इंद्रजीत की शादी का रिसेप्शन कार्यक्रम गार्डन में आयोजित किया गया था। उस दौरान एक ग्रे रंग के बैग में करीब 4.80 लाख रुपए, एटीएम कार्ड और पर्स रखा हुआ था। उक्त रुपए कैटरिंग और टेंट का भुगतान करने के लिए रखे थे।

रिसेप्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे और परिवार के सदस्य भी फोटोग्राफी में व्यस्त थे। इसी बीच एक बच्चा स्टेज के पास पहुंचा और रुपए से भरा बैग उठाकर निकल गया। काफी देर बाद बैग चोरी होने का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिस पर एक बच्चे की गतिविधि संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस को शंका है कि इस घटना में राजगढ़ क्षेत्र के कड़िया सांसी गिरोह का हाथ हो सकता है।

मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
बाणगंगा क्षेत्र में ही चोरी की एक और वारदात सामने आई है। कालिंदी गोल्ड सिटी में सूने मकान में घुसे चोर लाखों रुपए के आभूषण और नकदी ले गए। पुलिस के अनुसार किशन पिता अनिलसिंह भदौरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चोर घर से सोने के झुमके, अंगूठियां, पायल और करीब 45 हजार रुपए समेत लगभग चार लाख रुपए का सामान ले गए।

लिफ्ट दी, घर पहुंचा तो बैग से सोने की दो चेन गायब थी
दूसरे मामले में विजय नगर थाना पुलिस ने सेनेटरी व्यापारी नमन वाघेला निवासी महालक्ष्मी नगर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। नमन स्कूटी से बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र गए थे। रास्ते में एक युवक ने देवास नाका तक लिफ्ट मांगी। उसे छोड़ने के बाद जब घर पहुंचे तो बैग में रखे बॉक्स से सोने की दो चेन नहीं मिलीं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पेट्रोल खत्म होने पर बाइक धकेल रहे युवक का बैग ले भागा
इधर, भंवरकुआं थाना क्षेत्र में कलश कश्यप निवासी सनावदिया (खुड़ैल) बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर धकेलकर ले जा रहा था। इसी दौरान एक बदमाश उसके कंधे से बैग झपटकर फरार हो गया। कश्यप के मुताबिक बैग में मोबाइल और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। सभी मामलों में संबंधित पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 15 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 15 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 15 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 15 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 16 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 16 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 16 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 16 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 16 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 16 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 16 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 16 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 16 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 17 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 17 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 17 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 17 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!