इतनी रफ्तार से चली हवा: कई इलाके अंधेरे में डूबे; जानिये अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जून के पहले ही दिन इंदौर में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोरदार दस्तक दी। सोमवार शाम शहर में 93 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। धूलभरी हवाओं और हल्की बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
करीब 4 डिग्री की गिरावट
रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से सीधे 22.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यानी करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
दिन में बढ़ा तापमान, शाम को बदला मौसम
सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में करीब 2 डिग्री अधिक था। हालांकि शाम होते-होते तेज आंधी और बूंदाबांदी ने गर्मी का असर कम कर दिया। तेज हवाओं के कारण शहर में धूल का गुबार छा गया और कई क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन मौसम ठंडा होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत भी मिली।
आंधी से बिजली व्यवस्था प्रभावित
तेज आंधी का असर बिजली आपूर्ति पर भी देखने को मिला। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली कंपनी ने 450 फीडर वाली 132 केवी लाइन अस्थायी रूप से बंद कर दी थी। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और बड़ी टहनियां गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कंपनी और नगर निगम की टीमें देर रात तक मरम्मत कार्य में जुटी रहीं, जिसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जा सकी।
मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस बार मानसून के आगमन में कुछ दिनों की देरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में टर्फ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके कारण कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।
शुरुआत दक्षिणी हिस्सों से
सामान्य तौर पर मानसून 15 जून के आसपास मध्य प्रदेश में प्रवेश करता है और इसकी शुरुआत दक्षिणी हिस्सों से होती है। पिछले वर्ष मानसून 16 जून को प्रदेश में पहुंचा था। हालांकि इस बार केरल में मानसून की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है, जिसका असर मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री पर भी पड़ सकता है।
जून में कम होती है गर्मी
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में इंदौर में तापमान सामान्यतः नीचे आने लगता है। पिछले सात वर्षों के दौरान जून में अधिकतम तापमान 39.6 से 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वर्ष 2025 में जून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते इस महीने औसत वर्षा का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा दर्ज हो जाता है।
बारिश के पुराने रिकॉर्ड
इंदौर में जून महीने के दौरान कई उल्लेखनीय मौसम रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। वर्ष 1980 में जून माह में 17 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। 23 जून 2003 को 24 घंटे में लगभग 5 इंच बारिश हुई थी, जो अब तक का प्रमुख रिकॉर्ड है। 3 जून 1991 को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अगले चार दिन राहत के संकेत
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा लोगों को नौतपा और गर्मी के असर से राहत मिलती रहेगी। शहर में प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से अब लोगों की निगाहें मानसून की औपचारिक दस्तक पर टिकी हैं, जो अगले कुछ सप्ताह में प्रदेश में पहुंच सकती है।
संबंधित समाचार

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!