सिर से गुजर गया चार्टर्ड बस का पहिया: विवाह समारोह से लौट रहे थे दंपति; पति की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने बीती रात दो पहिया वाहन सवार दंपति को टक्कर मार दी। दंपति गिरे तो बस का पहिया पति के सिर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर घायल है। देवर ने राहगीरों की मदद से भाई का शव सांवेर अस्पताल तो भाभी को एमवाय भिजवाया।
कपूरीबाई कुशवाह निवासी नादिया नगर को लेकर एंबुलेंस 108 एमवाय अस्पताल पहुंची थी। खून से लथपथ कपूरीबाई को तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। ड्राइवर अंकित पिता राजू कुशवाह ने बताया बड़े भाई संतोष और भाभी कपूरीबाई के साथ रिश्तेदारी के विवाह समारोह में शामिल होने देवास गया था।
रात को लौट रहे थे। वह अपनी बाइक तथा भाई-भाभी अपनी एक्टिवा एमपी41 झेडडी 7386 पर थे। रात करीब 11.15 बजे एबी रोड मांगलिया में शनि मंदिर के पास पीछे से आई चार्टर्ड बस एमपी 13 पी 7290 मुझे ओवरटेक कर निकली और आगे चल रहे भाई-भाभी की एक्टिवा को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों छिटककर दूर जा गिरे। भाभी सड़क किनारे तो भाई सड़क के बीच गिरा। भाई के संभलने से पहले ही टक्कर मारने वाली बस का पहिया उनके सिर से गुजर गया। निजी वाहन से भाई का शव सांवेर भिजवाया। इस बीच राहगीरों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी, जो भाभी को एमवाय अस्पताल ले गई।
चालक ने नहीं रोकी बस
प्रत्यक्षदशियों के अनुसार संतोष का सिर पहिए के नीचे होने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। 15-20 फीट आगे शोर मचने पर रोकी। बस में यात्री सवार थे। कई सो रहे थे। दुर्घटना से जाग रहे यात्रियों की चीख निकल गई और बस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बस जब्त कर यात्रियों को अन्य साधनों से रवाना किया। अंकित कुशवाह की शिकायत पर बस चालक पर केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!