खबर
Top News

जल का हलाहल: जहरीले जल पर घूंट गटकने को मजबूर मेयर; जलसंकट पर महापौर को मिला मुख्यमंत्री का साथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
जल का हलाहल

कांग्रेस की जहरीले जल की रिपोर्ट को संबंधित वार्ड-इलाके में ही गलत साबित करने की हुई शुरुआत

महापौर जलप्रदाय के समय पर सीधे नल से आते जल को पीकर बता रहे ‘गुणवत्ता’

इंदौर में जल पर घिरी निगम परिषद के बचाव में विधायक, सांसद, मंत्री की गैरहाजिरी संगठन में हुई नोटिस

मुख्यमंत्री के कांग्रेस पर हमलावर होते ही थम गया इंदौर में जलसंकट का शोर, आंदोलन का दौर

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आखिरकार जहरीले जल का ‘हलाहल’ महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ही गटकना पड़ा। जल वैसे तो कभी ‘हलाहल’ यानी जहर होता नहीं। माई नर्मदाजी का तो हरगिज नहीं हो सकता, लेकिन इंदौर में ये ही नर्मदाजी का नीर, निर्मल न होकर हलाहल हो गया।

प्रतिपक्ष ने सरेआम ये साबित भी किया कि अहिल्या नगरी के बाशिंदे जो जल पी रहे हैं, वह 90 फीसदी तक जहरीला है। प्रतिपक्ष ने इस दावे को एक रिपोर्ट के जरिये सच साबित करने की कोशिश की।

नतीजे में इंदौर की ‘नगर सरकार’ ही नहीं, प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार तक ये ‘जल के हलाहल’ की लहरें पहुंची। सरकार व संगठन को उम्मीद तो अपने ‘भाजपाई इंदौर’ से ही थी कि इतने सारे विधायक हैं, दो-दो सांसद हैं, दो कद्दावर मंत्री हैं, हारे-जीते नेताओं की भीड़ है, लाल-पीली बत्ती की आस में दौड़ लगाते नेता हैं, लिहाजा सब इस जल के हलाहल के विपक्षी हल्ले से निपट लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

स्थानीय सत्तारूढ़ दल के कुल में घुली कलह के कारण नीम सन्नाटा पसरा हुआ था। ले-देकर नगर निगम, उसका अमला-अफसर और निगम मुखिया ही इस हलाहल के सामने थे। शहर जल में हलाहल की ‘रिपोर्ट’ से सहम गया था।

लिहाजा स्वयं ‘सरकार’ को सामने आना पड़ा। और देख लीजिए, जिस दिन से ‘सरकार’ प्रतिपक्ष पर हमलावर हुई, उस दिन से शहर में जलसंकट का शोर व आंदोलनों का दौर थम-सा गया।

शहर के जलसंकट पर महापौर को अपने ही दल के इंदौरी नेताओं व जनप्रतिनिधियों का साथ भले नहीं मिला, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री का साथ जरूर मिल गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मुद्दे पर पहले तो संकट के समाधान पर ठोस पहल की और बाद में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को जल पर मचाए जा रहे शोर के चलते आड़े हाथों लिया।

सीएम ने शहर के जलप्रदाय सिस्टम की कमान राजधानी के हाथों में दी और जिम्मेदारी शहर के साथ-साथ भोपाली अफसरों को भी सौंप दी। स्वयं द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की ताकीद के साथ सीएम ने साफ कर दिया कि जलसंकट के नाम पर पार्टी की बदनामी नहीं होने दी जाएगी और न इंदौर को ‘जगहंसाई’ का सेंटर बनने देंगे।

विधायकों, सांसदों व मंत्रियों की खामोशी को सीएम ने मुखर होकर आईना भी दिखा दिया कि जल समस्या से निदान सामूहिक प्रयासों का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री के साथ ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को नई ऊर्जा व संबल दिया। लिहाजा वे भी निकल गए ‘हलाहल’ गटकने। जी हां, मेयर ने उन वार्डों व इलाकों का दौरा शुरू कर दिया, जहां के जल को कांग्रेस की जांच रिपोर्ट में 90 फीसदी तक जहरीला करार दिया गया था।

मेयर ने तय किया कि वे इन सभी इलाकों में जलप्रदाय के समय ही आने वाले जल को सीधे पीकर दिखाएंगे और कांग्रेस अध्यक्ष के उस दावे को खारिज करेंगे, जिसमें कहा गया था कि पीने के पानी से शहरवासी बीमार हो रहे हैं।

मेयर ने इसकी शुरुआत उसी सुदामा नगर से की, जहां का सबसे ज्यादा हल्ला ‘जहरीले जल की रिपोर्ट’ पर था और जो स्वयं महापौर का गृह क्षेत्र है।

जहरीला पानी बताने वाले जीतू पटवारी को महापौर ने सुदामा नगर में सार्वजनिक रूप से पानी पीकर जवाब दिया। मेयर कैंप ने इस कवायद को जीतू पटवारी की रिपोर्ट की पोल खोल अभियान नाम दिया। महापौर ने पटवारी के दावों को सार्वजनिक रूप से चुनौती देते हुए सुदामा नगर क्षेत्र में लोगों के घर पहुंचकर नल का पानी पीया।

गौरतलब है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता कर दावा किया था कि इंदौर शहर का लगभग 90 प्रतिशत पानी जहरीला है। उन्होंने विशेष रूप से सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को पीने योग्य नहीं बताते हुए कहा था कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। पटवारी ने यह दावा एक कथित जांच रिपोर्ट के आधार पर किया था।

कांग्रेस के दावे की होगी जांच, पटवारी शेष रिपोर्ट भी पेश करें : मेयर
इसी रिपोर्ट और दावों को गलत साबित करने के लिए दो दिन पहले महापौर सुदामा नगर के उन घरों में पहुंचे, जिनका उल्लेख रिपोर्ट में किया गया था।

यहां उन्होंने रहवासियों के बीच सार्वजनिक रूप से नल का पानी पीकर यह संदेश दिया कि पानी पूरी तरह सुरक्षित और पीने योग्य है।

महापौर का कहना है कि पटवारी जिस सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को जहरीला बता रहे थे, उसी पानी को मैंने लोगों के बीच सार्वजनिक रूप से पीया।

जिस स्थान से उन्होंने सैंपल लिया था, वहीं का पानी मैंने पीया और पिछले कई महीनों से यहां के रहवासी भी यही पानी पी रहे हैं। कोई बीमार नहीं है।

न मैं बीमार हुआ। उन्होंने कहा जीतू पटवारी ने 240 सैंपल लेने का दावा किया था, लेकिन सार्वजनिक रूप से केवल 130 लोगों की सूची जारी की गई।

यदि बाकी नाम भी उपलब्ध कराए जाएं तो उन स्थानों की भी जांच कराई जाएगी। कांग्रेस को देश के सबसे साफ शहर को यूं बदनाम नहीं करना चाहिए।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 14 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 14 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 14 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 14 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 15 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 15 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 15 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 15 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 15 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 16 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 16 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 16 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 16 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 16 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 16 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 16 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 16 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!