स्टेशन से उड़ाता था बाइक: सीसीटीवी कैमरों से धराया; महू जीआरपी ने पकड़ा शातिर चोर, चार वाहन बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे परिसर को आसान निशाना समझकर दोपहिया वाहन उड़ाने वाले चोर का खेल आखिरकार सीसीटीवी कैमरों ने बिगाड़ दिया। जीआरपी चौकी महू पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कैमरों की बारीकी से जांच करते हुए एक ऐसे वाहन चोर को दबोच लिया, जिसने पूछताछ में चोरी की कई वारदातों का राज उगल दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
जीआरपी के अनुसार, फरियादी गोविंद प्रसाद कैथवास रेलवे की लोको लॉबी में काम करते हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई 2026 को उन्होंने अपनी होंडा शाइन बाइक आरपीएफ पोस्ट के पीछे खड़ी की थी। ड्यूटी पूरी कर लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कैमरों की नजर से नहीं बच सका शातिर
घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान पुलिस की नजर अरविंद कुमार (42) वर्तमान निवासी पीथमपुर (धार) पर जाकर ठहर गई। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
उसकी निशानदेही पर चोरी गई होंडा शाइन बरामद कर ली गई। पहली बाइक बरामद होने के बाद आरोपी ने एक-एक कर अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा कर दिया। उसकी निशानदेही पर हीरो पैशन प्रो, हीरो एचएफ डीलक्स और एक एक्टिवा भी बरामद की गई।
पुलिस अब इन वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है। कार्रवाई टीआई रश्मि पाटीदार और चौकी प्रभारी बिसेंट चंपावत की टीम ने की।
संबंधित समाचार

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया

जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक; पुलिस कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना:बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

भीषण सड़क हादसा:रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत

नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम:डीलर की तलाश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा

बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान:यातायात पुलिस ने बदला तरीका; घंटाघर पर बनाए 100 से ज्यादा चालान, ड्रोन से भी की गई निगरानी

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!