मानवीयता के दो चेहरे: डीसीपी रावत ने दिव्यांग युवती को; तो एसीपी सक्सेना ने वृद्ध को भिजवाया अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की पहचान जनता से दुर्व्यवहार करने वालों के रूप में होती आ रही है, लेकिन कई ऐसे मौके सामने आए हैं जब पुलिस ने खुद की जान जोखिम में डालकर न सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर अस्पताल भी भिजवाकर उनकी जान बचाई है।
कल भी पुलिस के दो अफसरों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय रहते अस्पताल भिजवाकर मानवीयता की मिशाल पेश की है। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने एक दिव्यांग युवती को तो एसीपी निधि सक्सेना ने एक वृद्धा को एंबुलेंस के चक्कर में नहीं पड़ते हुए तुरंत ही सरकारी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
केस-1 : डीसीपी ने बचाई जान
कल सुबह एक दिव्यांग युवती अपनी एक्टिवा से एमवायएच परिसर स्थित चाचा नेहरू अस्पताल जा रही थी। रेलवे स्टेशन के पास पार्क रोड से गुजरते समय सड़क पर अचानक एक पत्थर एक्टिवा के पहिए के सामने आ गया। पत्थर लगने से एक्टिवा का साइड वाला पहिया टेढ़ा हो गया और युवती वाहन समेत सड़क पर गिर गई।
हादसे में युवती के चेहरे पर चोट आई। इसी दौरान सदर बाजार और मल्हारगंज क्षेत्र के भ्रमण से लौट रहे डीसीपी नरेंद्र रावत अपनी गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर घायल युवती को देखा तो तत्काल वाहन रुकवाया। रावत खुद गाड़ी से उतरे और युवती के पास पहुंचकर उसे संभाला।
डीसीपी ने युवती की चोट देखकर तत्काल पुलिसकर्मियों को वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद घायल युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस अधिकारी की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
केस-2 : आधे घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस
पुलिस के अनुसार पिगडंबर निवासी कार मालिक ने अपनी इनोवा एमपी 11 बीई 0005 सर्विसिंग के लिए गैरेज पर दी थी। अमन जगदीश मालवीय निवासी अशोक वाटिका, किशनगंज सुधारने के बाद रात को कार अपने घर ले गया था। कल सुबह कार लेकर वापस गैरेज की ओर लौट रहा था।
कनुप्रिया नगर के सामने उसने ब्रेक लगाने के बजाय गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, कार तेजी से आगे बढ़ने लगी। पहले स्कूटर और बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में हसनजी नगर निवासी 63 वर्षीय मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इसके अलावा धार रोड निवासी भगतसिंह, पवन समेत दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद एसीपी निधि सक्सेना मौके पर पहुंच गईं। पता चला कि एंबुलेंस को सूचना दिए हुए 20 मिनट से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन वह नहीं पहुंची थी, इसलिए एसीपी निधि सक्सेना ने बिना समय गंवाए एसआई प्रवीण जाधव, प्रधान आरक्षक अजय सिंह चौहान व अन्य लोगों की मदद से तत्काल डायल-112 की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!