पूर्व सभा अध्यक्ष और शराब ठेकेदार की मुश्किलें बढ़ी: गिरफ्तारी के लिए जांच तेज; संपत्तियों की जानकारी मांगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के श्री गुरु सिंघ सभा के पूर्व अध्यक्ष और शराब ठेकेदार मनजीत सिंह भाटिया उर्फ रिंकू भाटिया जोबट पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई हैं। साल 2024 में दर्ज अवैध शराब तस्करी के पुराने मामले में पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है।
इनाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू
रिंकू भाटिया को फरार घोषित कर दिया गया है और उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्य आरोपी फरार
जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले ने बताया कि 2024 में अवैध शराब से भरे दो ट्रक पकड़े गए थे। इस मामले में ड्राइवर और क्लीनर ने रिंकू भाटिया का नाम लिया था। वह इस मामले में मुख्य आरोपी हैं और फिलहाल फरार हैं।
संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है
पुलिस ने इस संबंध में इंदौर नगर निगम आयुक्त आईएएस क्षितिज सिंघल को पत्र लिखा है। पत्र में फरार आरोपी रिंकू भाटिया की चल और अचल संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है, ताकि कार्रवाई के दौरान संपत्ति को जब्त किया जा सके।
पहले भी कई मामले में आरोपी
रिंकू भाटिया का नाम केवल शराब तस्करी तक सीमित नहीं है। इससे पहले वह कुक्षी में पदस्थ आईएएस/एसडीएम नवजीवन पवार और तहसीलदार पर हमला और किडनैप करने के मामले में आरोपी रह चुका है।
उस वक्त उनकी गिरफ्तारी इंदौर एयरपोर्ट से हुई थी, लेकिन बाद में जमानत पर बाहर आ गया। इसके अलावा, उनके खिलाफ कई थानों में भी शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं।
हाईकोर्ट में शराब तस्करी पर जनहित याचिका
गुजरात से सटे मध्यप्रदेश के झाबुआ, आलीराजपुर और धार जिलों में शराब तस्करी के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने अब इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
163 शराब तस्करी के मामले हुए दर्ज
याचिकाकर्ता के वकील अनिल ओझा ने बताया कि इन जिलों में शराब तस्करी लगातार हो रही है, लेकिन आबकारी विभाग अक्सर केवल ड्राइवर और क्लीनर को आरोपी बनाता है, जबकि ठेकेदार, डिस्टलरी संचालक और वेयरहाउस मालिक बरी कर दिए जाते हैं।
पिछले साल इन जिलों में 163 शराब तस्करी के मामले दर्ज हुए, लेकिन किसी बड़े आरोपी तक कार्रवाई नहीं हो पाई। अब पुलिस रिंकू भाटिया की संपत्तियों और फरार होने की जानकारी के आधार पर कार्रवाई तेज कर रही है।
संबंधित समाचार

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद

चार स्वरूपों में दिए दर्शन:राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले राजा महाकाल; श्रावण के चौथे सोमवार निकली शाही सवारी

बारिश के लिए अनोखा टोटका:ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’; ग्रामीणों ने अपनाई बरसों पुरानी परंपरा

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई:मावा और मिल्क केक की बड़ी खेप पकड़ी; सैंपल लैब भेजे

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता:बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!