खबर
Top News

वाट्सएप कॉल से शुरू हुआ जाल: बुजुर्ग से इतने लाख की ठगी; निवेश का झांसा देकर युवती ने कई खातों में डलवाए रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 11:22 am
शेयर करें:
वाट्सएप कॉल से शुरू हुआ जाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने इंदौर के 85 वर्षीय बुजुर्ग को 51 लाख 80 हजार रुपए की चपत लगा दी। एक युवती ने खुद को प्रतिष्ठित निवेश कंपनी की मैनेजर बताकर बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया और धीरे-धीरे लाखों रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब बुजुर्ग ने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन और पुलिस को दी गई है।

मोबाइल पर आया कॉल
एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर निवासी 85 वर्षीय मनोहरलाल नागोरी ने पुलिस को बताया कि वह घर पर ही रहते हैं। 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम शिवानी बताया और खुद को एक नामी निवेश कंपनी से जुड़ा हुआ बताया।

खुद को निवेश कंपनी की मैनेजर बताया
युवती ने बुजुर्ग को भरोसा दिलाया कि वह निवेश और शेयर बाजार से जुड़ी सलाह देने का काम करती है। उसने बताया कि कंपनी के माध्यम से निवेशकों को शेयर बाजार, आईपीओ और अन्य वित्तीय अवसरों की जानकारी दी जाती है। विश्वास जीतने के लिए उसने कंपनी का मुंबई स्थित कार्यालय बताकर लोकेशन भी भेजी।

ऑनलाइन निवेश ग्रुप से जोड़ दिया
बातचीत के दौरान युवती ने मनोहरलाल को एक ऑनलाइन निवेश ग्रुप से जोड़ दिया। वहां शेयर बाजार से जुड़े संदेश, मुनाफे के दावे और निवेश संबंधी जानकारियां लगातार साझा की जाती थीं। इससे बुजुर्ग को लगा कि वह किसी वास्तविक और भरोसेमंद निवेश प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं।

पहले छोटी रकम जमा करवाई, फिर बढ़ता गया निवेश
ग्रुप में जोड़ने के बाद बुजुर्ग को एक लिंक भेजी गई, जिसके जरिए उनका ऑनलाइन अकाउंट खोला गया। शुरुआत में उन्होंने 1 लाख 10 हजार रुपए जमा किए। कुछ समय बाद उन्हें बताया गया कि निवेश पर अच्छा लाभ मिल रहा है।

अलग-अलग बैंक खातों में राशि जमा करवाने को कहा
इसके बाद लगातार मुनाफे का लालच दिया गया और अलग-अलग बैंक खातों में राशि जमा करवाने के लिए कहा गया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग ने एक दर्जन से अधिक खातों में कुल 51 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठग उन्हें रोजाना शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव और कथित लाभ की जानकारी देते रहे, जिससे उनका भरोसा और बढ़ता गया।

पैसे निकालने पहुंचे तो खुली ठगी की पोल
मामले का खुलासा तब हुआ जब 26 मई को मनोहरलाल ने अपने निवेश खाते से 14 लाख रुपए निकालने का प्रयास किया। उन्हें बताया गया कि उनके अकाउंट का क्रेडिट स्कोर पर्याप्त नहीं है, इसलिए राशि नहीं निकाली जा सकती।

नहीं मिला जवाब
जब उन्होंने संबंधित नंबरों पर संपर्क कर जानकारी लेनी चाही तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। जांच-पड़ताल करने पर पूरा मामला साइबर ठगी का निकला।

साइबर सेल और पुलिस ने शुरू की जांच
ठगी का एहसास होने के बाद मनोहरलाल नागोरी ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एमआईजी पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी।

मुनाफे के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे
अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठग अब निवेश, ट्रेडिंग और शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को इस तरह के गिरोह आसानी से अपने झांसे में ले लेते हैं।

पुलिस की सलाह
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप के जरिए मिलने वाले निवेश प्रस्तावों की पहले पूरी जांच करें। किसी भी कंपनी की वैधता की पुष्टि किए बिना बैंक खातों में पैसा जमा न करें।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 13 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 13 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 14 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 14 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 14 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 14 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 14 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 14 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 14 hours ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 15 hours ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 15 hours ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 15 hours ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 15 hours ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 15 hours ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 15 hours ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 15 hours ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 15 hours ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 16 hours ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 16 hours ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!