खबर
टॉप न्यूज

थीम ‘दिल से दौड़ें: दिल के लिए’, इंदौर मैराथन; 12वीं बार दौड़ेगा शहर

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 नवंबर 2025, 3:49 pm
शेयर करें:
थीम ‘दिल से दौड़ें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता, स्वाद के साथ अब फिटनेस में भी इंदौर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रतिष्ठित एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स (एआईएम) बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘इंदौर मैराथन’ का 12वें संस्करण 1 फरवरी 2026 को ‘स्वास्थ्य का कुंभ’ के रूप में आयोजित करेगा।

मुख्य संरक्षक, एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स कैलाश विजयवर्गीय, ने कहा अब इंदौर फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करेगा। 12वीं मैराथन स्वस्थ जीवन के प्रति इंदौर के अटूट संकल्प का प्रतीक है।

शहरवासियों से आग्रह करता हूं ‘दिल से दौड़े, दिल के लिए’ थीम अपनाएं और इस महाआयोजन को भारत की फिटनेस राजधानी बनने की हमारी यात्रा का सबसे बड़ा उत्सव बनाएं।

अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा गर्व की बात है इंदौर एक बार फिर फिटनेस के इस महा उत्सव की मेजबानी कर रहा है। रनिंग सीखने के इच्छुक प्रतियोगियों के लिए राजेंद्र नगर, दशहरा मैदान या मल्हार आश्रम मैदान पर सुबह 6:00 से 7:30 बजे ‘रनर्स क्लिनिक’ में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सचिव सुमित रावत ने कहा इंदौर मैराथन ने शहर में फिटनेस के प्रति गहरी जागरूकता पैदा की है। जो पहले 100 मीटर भी नहीं दौड़ पाते थे, अब हाफ और फुल मैराथन में भाग ले रहे हैं। रनिंग के स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए कई डॉक्टर स्वयं भी इसे अपनाकर अपने मरीजों को रनिंग की सलाह दे रहे हैं।

मैराथन के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। प्रतिभागी www.indoremarathon.in पर पंजीयन कर सकते हैं। संख्या पूरी होते ही बंद कर दिए जाएंगे। स्पॉट पंजीयन नहीं होगा।

इस बार चार श्रेणियां
रेस डायरेक्टर विजय सोहनी ने जानकारी दी इस बार दौड़ चार श्रेणियों में होगी, जिसमें 3 किमी रन: यशवंत क्लब, 5 किमी राजवाड़ा, 10 और 21 किमी नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर सभी की समाप्ति नेहरू स्टेडियम पर होगी। 21 एवं 10 किलोमीटर श्रेणी में प्रत्येक धावक को इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी एवं अन्य को साधारण बिब दी जाएगी।

पेसर्स (अनुभवी धावक) समय पर रेस पूरी करने में मदद करेंगे। पूरे मार्ग पर हाइड्रेशन पॉइंट्स की समुचित व्यवस्था होगी। जो लोग नियमित वॉक करते हैं, वे 3 या 5 किमी रन में भाग लेकर मेडल प्राप्त कर सकते हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 8 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 9 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 9 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 9 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 9 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 9 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 9 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 9 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 9 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 10 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 10 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 10 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 10 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 10 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 10 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 10 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!