किराएदार ने युवती से दुष्कर्म कर न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल: दबाव बनाकर मंदिर में जबरन की शादी; फिर दी जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में किराए से रहने आए युवक ने युवती की मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, अश्लील फोटो-वीडियो बनाए और फिर उन्हीं के दम पर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया वह बी.कॉम की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। सितंबर 2024 से आरोपी आकाश पिता भारत सिंह माथुर निवासी स्कीम नं. 78 उनके मकान में किराए से रह रहा था। इसी दौरान आरोपी ने घर की परिस्थितियों और अकेलेपन का फायदा उठाना शुरू किया।
पिछले साल दीपावली के दिन दोपहर करीब 12.30 बजे जब पीड़िता के घर पर कोई नहीं था आरोपी उसके कमरे में घुस आया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।
इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह उसके साथ रिश्ते में नहीं रही तो वह ये फोटो-वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। डर और ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी ने कई बार जबरदस्ती की।
शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा
युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाकर मंदिर ले जाकर जबरन शादी भी की और उसके फोटो अपने पास रख लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देता रहा। इस पूरे घटनाक्रम से पीड़िता मानसिक रूप से टूट चुकी थी।
कुछ समय बाद जब पीड़िता के पिता को इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने आरोपी को समझाया और उससे दूरी बनाए रखने को कहा।
इसके बाद परिवार ने युवती की शादी अपनी मर्जी से अन्य युवक से कर दी। बावजूद इसके आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
आरोपी ने जबरन शादी के फोटो युवती की बहन को भेज दिए और घर के बाहर आकर परिजन के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी तक दी।
इससे तंग आकर पीड़िता और उसका परिवार आखिरकार थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आकाश पिता भारत सिंह माथुर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!