राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के हर कोने का सर्वांगीण विकास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधोसंरचना विकास को दी नई गति
KHULASA FIRST
संवाददाता

तुलसी नगर-निपानिया मार्ग का भूमिपूजन और शहर के लिए नई परियोजनाओं की सौगात
‘मधु भैया को देखते ही भेरूजी आने लगते हैं'
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की विकास यात्रा में कल एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जोन-8 में तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक प्रस्तावित सड़क और सीवर लाइन निर्माण का भूमिपूजन किया।
नगर निगम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के हर कोने का सर्वांगीण विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख कर कहा आज देश स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
प्रदेश के सभी 55 जिलों में इसी विकास मॉडल को अपनाते हुए जनसुविधाओं के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है ताकि आम नागरिकों के जीवन को और अधिक सरल बनाया जा सके।
1400 मीटर लंबे लिंक रोड के निर्माण की स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने इंदौर के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कनाड़िया रोड से खजराना रोड तक लगभग 1400 मीटर लंबे लिंक रोड के निर्माण की स्वीकृति दी। इसके साथ ही पूर्वी रिंग रोड से रॉबर्ट चौराहे तक 50 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक 6-लेन फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने मंच से स्पष्ट किया कि शासन शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की दिशा में भी ठोस और निर्णायक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इंदौर की पहचान स्वच्छता और जनभागीदारी से बनी है और विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी।
तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक बनने वाली यह सड़क 1.30 किलोमीटर लंबी होगी, जिसे इंदौर विकास योजना-2021 के अनुसार 30 मीटर चौड़ाई में तैयार किया जाएगा।
13.26 करोड़ रुपए की लागत वाली इस सड़क के साथ ही 2.64 करोड़ रुपए की लागत से प्राइमरी और आंतरिक सीवर लाइन का निर्माण कार्य भी संपन्न होगा। इस परियोजना में सीमेंट कांक्रीट सड़क, सीवर चैंबरों का सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ और विद्युत लाइन शिफ्टिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
इस सड़क के निर्माण से तुलसी नगर, निपानिया, अंकुर आंगन, राजाराम एवेन्यू और महालक्ष्मी नगर के रहवासियों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी। इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मेसर्स केएन नारंग्स, भोपाल को सौंपी गई है, जबकि इसके सुपरविजन और क्वालिटी कंट्रोल की निगरानी मेसर्स एसएनएस एसोसिएट्स इंदौर द्वारा की जाएगी।
सीएम मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तंज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। भाजपा विधायक मधु वर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने विपक्ष की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मधु वर्मा ने कांग्रेस को ऐसी ‘चौपड़' सिखाई है कि वे आज तक उससे उबर नहीं पाए हैं।
मुख्यमंत्री के इस तंज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मधु भैया ने विपक्ष को चारों खाने चित कर दिया है और वे अभी तक होश में नहीं आए हैं। उन्होंने जीतू पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे जनता के बीच जाकर न जाने क्या-क्या बातें करते हैं, लेकिन जब भी वे सामने आते हैं, तो उन्हें सब याद आ जाता है।
मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में मुस्कुराते हुए टिप्पणी की कि "मधु भैया को देखते ही भेरूजी आने लगते हैं।’ मुख्यमंत्री के इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर जमकर ठहाके लगे। इसी दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ विधायक महेंद्र हार्डिया की कार्यशैली का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई अनहोनी या आग लगने जैसी घटना होती है, तो महेंद्र बाबा फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही वहां पहुंच जाते हैं।
विकास कार्यों के भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा, जो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए। उन्होंने राहुल मरमट और जगदीश उपाध्याय को 50-50 हजार रुपए के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मधु वर्मा, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, मनीष शर्मा मामा और क्षेत्रीय पार्षद संगीता महेश जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में इंदौर संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
2040 की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा इंदौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इंदौर 2040 की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कार्य कर रहा है। पानी की सुचारू व्यवस्था और ड्रेनेज को आधुनिक बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
चारों कोनों को जोड़ने के लिए 14 बड़े और 20 छोटे पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो इंदौर को इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश में सबसे मजबूत बनाएंगे।
महापौर ने बताया कि इंदौर ने स्वच्छता के बाद अब जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में भी देशभर में नंबर वन स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस पर इंदौर के नागरिक सामूहिक रूप से भ्रामरी योग करेंगे।
संबंधित समाचार

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!