टायर फटते ही स्लीपर बस में लग गई आग: रीवा से इंदौर आ रही थी; यात्रियों में हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

समय रहते पुलिस ने खाली कराई बस, पलभर में पूरी तरह जल गई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों राजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे पर टक्कर के बाद आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। इंदौर के दो लोगों सहित छह लोग जिंदा जल गए थे। लोग इस हादसे को भूले भी नहीं थे कि आज सुबह रीवा से इंदौर आ रही यात्री बस में शिप्रा थाने के पास टायर फटने के बाद अचानक आग लग गई।
सौभाग्य से पास ही में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि बस कुछ ही देर में पूरी तरह जल गई। इसके बाद दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शी हेमंत शर्मा ने बताया कि घटना शिप्रा थाना क्षेत्र के बायपास पर ग्राम अर्जुन बड़ौद की है। रीवा से निकली अंबे ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस तेज रफ्तार से चल रही थी कि अचानक उसका पिछला पहिया धमाके के साथ फट गया।
हालांकि ड्राइवर ने बस को समय रहते नियंत्रित कर लिया, जिससे वह न तो डिवाइडर पर चढ़ी और न ही किसी वाहन या राहगीर को टक्कर मारी, लेकिन अचानक बस के उस पहिए में आग लग गई जो कि धमाके के साथ फटा था।
इस दौरान घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर बड़ी संख्या में शिप्रा थाने के पुलिसकर्मी खड़े वे लोग ताबड़तोड़ दौड़कर मौके पर पहुंचे। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत बस से बाहर आ गए। यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।
पुलिसकर्मियों तुरत-फुरत यात्रियों को बस से बाहर निकालना शुरू कर दिया। पांच मिनट में पूरी बस खाली हो गई। कुछ पुलिसकर्मी ट्रैफिक संभालने में जुट गए तो कुछ यात्रियों को सड़क पार कराकर सामने स्थित फैक्ट्री परिसर में सकुशल ले गए।
इसके बाद तो बस धूं-धूं कर जलने लगी और आग ने पूरी बस को चपेट में लिया। आधे-पौन घंटे के अंदर ही बस पूरी तरह से जल गई।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!