डिवाइडर से टकराई छात्राओं की स्कूटी: मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी; एक की मौत, दो घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
देवीधाम सलकनपुर से दर्शन कर लौट रही भोपाल के एनआरआई कॉलेज की छात्राएं बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गईं। भैरव घाटी के पास मंदिर रोड पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
एक की मौके पर मौत, दो घायल
इस हादसे में 22 वर्षीय नुपूर राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। घायलों को पहले रेहटी में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया।
एक ही स्कूटी पर थी तीनों छात्राएं
मृतका की छोटी बहन तनुष्का राठौर ने बताया कि नुपूर राठौर, प्रतिमा प्रहलाद बारमे (18) और नंदनी मिंटू मेहतो (18) भोपाल के एनआरआई कॉलेज में बीपीटी (फिजियोथेरेपी) की पढ़ाई कर रही थीं। चारों छात्राएं दो स्कूटी से देवीधाम सलकनपुर दर्शन के लिए गई थीं।
डिवाइडर से टकराई स्कूटी
लौटते समय नुपूर, प्रतिमा और नंदनी एक ही स्कूटी पर सवार थीं, जबकि तनुष्का दूसरी गाड़ी से लिफ्ट लेकर पीछे आ रही थी। इसी दौरान भैरव घाटी के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में नुपूर की मौके पर मौत
हादसे में स्कूटी चला रही नुपूर राठौर के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। प्रतिमा बारमे को सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि नंदनी मेहतो को हाथ-पैर में हल्की चोटें आईं। तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नर्मदापुरम रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही नुपूर राठौर ने दम तोड़ दिया। दो अन्य छात्राओं का इलाज जारी है।
डॉक्टरों ने दी घायलों की हालत की जानकारी
नर्मदा अपना अस्पताल के डॉक्टर मनोज सारन ने बताया कि नुपूर को अस्पताल में ब्रॉड डेड लाया गया था। प्रतिमा और नंदनी के पैरों में फ्रैक्चर है और अन्य अंदरूनी चोटें भी आई हैं।
दोनों का इलाज ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. रवि चढार, डॉ. सौरभ रघुवंशी और डॉ. नरेंद्र परिहार की निगरानी में चल रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
नुपूर का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। रेहटी-सलकनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!