घर के सामने की सड़क अचानक धंसी: महिला हुई घायल; शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, बच्चों पर मंडरा रहा खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड 21 के वीणा नगर-सुखलिया क्षेत्र में घर के सामने सड़क अचानक धंसने से रहवासियों की चिंता बढ़ गई है। 13 अगस्त को सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां से गुजर रही एक महिला गड्ढे में गिरकर घायल हो गई।
अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
हादसे के चार दिन बाद भी सड़क के धंसे हिस्से को सुरक्षित करने या उसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
बच्चों के लिए बना खतरा
रहवासियों के मुताबिक, जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे खेलते हैं। ऐसे में खुला और असुरक्षित गड्ढा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बच्चे के इसमें गिरने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
पार्षद को दी जानकारी, 311 पर भी शिकायत
रहवासियों का कहना है कि मामले की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को भी दी जा चुकी है। इसके अलावा नगर निगम के 311 एप पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। बावजूद इसके हादसे के चार दिन बाद तक मौके पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
रहवासियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की
स्थानीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद से मांग की है कि मौके पर तत्काल बैरिकेडिंग कर धंसे हिस्से को सुरक्षित किया जाए और सड़क की तकनीकी जांच के बाद आवश्यक मरम्मत कराई जाए।
रहवासियों का कहना है कि सड़क लगातार इसी स्थिति में बनी रही तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि हादसा होने का इंतजार करने के बजाय प्रशासन तत्काल कार्रवाई करें।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!