फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब: नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा स्थित गली नंबर तीन में ड्रेनेज चेंबर के पास सड़क अचानक धंस गई। कांक्रीट की मजबूत दिखने वाली परत के नीचे की जमीन पूरी तरह खोखली पाई गई, जिससे सड़क का भारी-भरकम स्लैब हवा में झूलता रह गया।
पिछले चार महीनों के भीतर शहर में सड़क धंसने की यह पांचवीं गंभीर घटना है। इस घटना ने एक बार फिर भूमिगत ड्रेनेज व्यवस्था के नाम पर हुए करोड़ों के बजट के बंदरबांट, फर्जी मरम्मत और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का खुलासा किया है।
आनन-फानन में कार्रवाई... कल घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के जनकार्य विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। भ्रष्टाचार का यह मामला तूल न पकड़ ले और विपक्षी दल कांग्रेस या अन्य जनप्रतिनिधियों को इसकी भनक तक न लगे, इसके लिए निगम प्रशासन ने आनन-फानन में कार्रवाई शुरू की।
मुख्य विपक्षी दल और मीडियाकर्मियों के पहुंचने से पहले ही रातोरात धंसी सड़क को रिपेयर करा दिया गया, ताकि मौके की स्थिति को दबाया जा सके।
पुराना ड्रेनेज चेंबर ढहना कारण... नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शुरुआती प्राथमिक आकलन में पुराना ड्रेनेज चैंबर ढहने से सड़क धंसने की बात कही जा रही है। मौके पर ड्रेनेज लाइन सालों पुरानी है, जबकि उसके ऊपर नया ढक्कन लगाकर काम पूरा दिखा दिया गया था।
सड़क के नीचे बना यह जानलेवा खोखलापन पाइपलाइन में लगातार लीकेज की वजह से हुआ या फिर पूर्व में की गई भराई में लापरवाही और ठेकेदार द्वारा मिट्टी रोल्ड कुटाई न करने के कारण हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है।
एक साल पहले भी ठीक इसी जगह सड़क धंसी थी। तब भी नगर निगम ने मरम्मत के नाम पर केवल मिट्टी भरकर छोड़ दिया था। महज एक साल के भीतर दोबारा उसी स्थान पर सड़क का धंसना सीधे तौर पर ठेकेदारों और जिम्मेदार अफसरों की साठगांठ तथा भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
तकनीकी जानकारों के अनुसार पुरानी भूमिगत ड्रेनेज लाइनों में लीकेज होने से पानी के तेज बहाव के साथ आसपास की पूरी मिट्टी धीरे-धीरे कटकर बह जाती है। इससे सड़क का आधार खत्म होकर अंदर बहुत बड़ा गड्ढा बन जाता है। घटिया निर्माण और घटिया भराव के कारण ऊपरी कांक्रीट वाहनों का सामान्य वजन भी सहन नहीं कर पाती और ढह जाती है।
सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा... शहर में सड़कों के धंसने का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परदेशीपुरा से पहले भी मेघदूत गार्डन, गोराकुंड, गाड़ी अड्डा, नासिया रोड और पंढरीनाथ में भी सड़कें अचानक धंस चुकी हैं।
लगातार हो रही ये घटनाएं साबित करती हैं कि शहर के बुनियादी ढांचे के निर्माण और ड्रेनेज लाइनों के रखरखाव के नाम पर भारी आर्थिक अनियमितताएं बरती गई हैं। रातोरात कराए गए रिपेयर काम से नगर निगम के इसी भ्रष्टाचार और नाकामी का खुलासा हुआ है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!