सड़क धंसी, 10 हजार वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित: निगम प्रशासन ने दी सफाई; 18 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन में लीकेज से खिसकी मिट्टी, 3 दिन में मरम्मत का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त गाड़ी अड्डा ब्रिज के नीचे मुख्य सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। रोज 10 हजार से ज्यादा वाहनों के दबाव वाले इस रास्ते पर हादसा टालने के लिए नगर निगम ने तुरंत बैरिकेड्स और चेतावनी लाइटें लगाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया।
घटना की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में पार्षद दिनेश पांडे और एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने निगम अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
सड़क धंसते ही सोशल मीडिया पर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे, वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीवर लाइन बिछाने के बाद भराव और रीस्टोरेशन का काम अधूरा छोड़ा गया था। महापौर के निर्देशों पर इस लापरवाही की पूरी तकनीकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विपक्ष के आरोपों और सोशल मीडिया पर उठ रहे दावों के बीच निगम प्रशासन ने दी सफाई में स्पष्ट किया कि सड़क की गुणवत्ता में कोई खराबी नहीं है। मामला सड़क के 4.5 मीटर नीचे दबी 18 साल पुरानी ड्रेनेज लाइन से जुड़ा है।
वर्ष 2008 में नागार्जुन कंपनी द्वारा बिछाई गई 1200 मिमी व्यास की सीवर लाइन के चैंबर और जॉइंट्स से पानी रिस रहा था। रिसाव और भारी वाहनों की आवाजाही से नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिससे ऊपर कांक्रीट की सड़क बैठ गई।
फिलहाल मौके पर चैंबर निर्माण और रीस्टोरेशन का काम शुरू कर दिया गया है। निगम का कहना है कि अगले 2 से 3 दिन में ड्रेनेज दुरुस्त कर सड़क की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी। तब तक इस रूट से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!