रंगदारी के करोड़ों का राजपाल कनेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिल्डर विवेक दम्मानी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में जांच का फोकस धमकी देने वालों नहीं, उन संभावित ठिकानों पर भी है, जहां रकम पहुंचना थी। एसआईटी और क्राइम ब्रांच की जांच जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे आर्थिक नेटवर्क की परतें खुलती नजर आ रही हैं।
जांच एजेंसियों की नजर फरार राजपाल व उसके करीबी लोगों के बैंक खातों पर टिकी है। सूत्रों के अनुसार जांचकर्ताओं को आशंका है कि कथित रंगदारी नेटवर्क से जुड़े पैसे का बड़ा हिस्सा राजपाल तक पहुंचा हो सकता है।
इसी संभावना के चलते उसके बैंक खातों, लेन-देन और उससे जुड़े लोगों की वित्तीय गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है बैंकिंग ट्रेल से कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
सूत्रों का दावा है जांच एजेंसियां केवल राजपाल के खातों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उसके करीबी संपर्कों और कथित सहयोगियों के खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। हाल के महीनों में हुए बड़े ट्रांजेक्शन, नकद जमा व संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों को विशेष रूप से खंगाला जा रहा है।
जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है संगठित अपराध में अक्सर पैसे की आवाजाही नेटवर्क का सबसे मजबूत सबूत बनती है। यही वजह है कि एसआईटी अब आर्थिक पहलू को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानकर आगे बढ़ रही है।
क्या करोड़ों की रकम तक पहुंच जाएगी जांच?
सूत्रों का कहना है जांच में ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे बड़ी रकम इधर-उधर होने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जांच एजेंसियां इस संभावना को गंभीरता से देख रही हैं कि कथित रंगदारी से जुड़े आर्थिक लाभ का हिस्सा अलग-अलग माध्यमों से छिपाने की कोशिश की गई हो।
वित्तीय दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड से इन आशंकाओं की पुष्टि होती है तो मामले में धन शोधन (मनी ट्रेल) और अवैध संपत्ति से जुड़े नए पहलू भी सामने आ सकते हैं।
पूछताछ के बाद बाबा पहुंचा जेल
दूसरी ओर राहुल उर्फ बाबा से पूछताछ में मिले इनपुट पर कई स्थानों पर जांच की जा रही है। देवास से जब्त कार, मोबाइल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया संपर्क और वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जोड़कर पूरे नेटवर्क की तस्वीर तैयार करने की कोशिश की जा रही है।
वही कल राहुल उर्फ बाबा को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। जांच से जुड़े अधिकारियों का मानना है मामला केवल एक कारोबारी को धमकाकर रकम मांगने का नहीं रह गया है।
पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है गिरोह का आर्थिक ढांचा क्या था, रकम कहां जमा की जाती थी, कौन प्रबंधन करता था और किनको लाभ पहुंचता था।
फिलहाल एसआईटी की नजर राजपाल और उसके नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों पर है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल से आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल रंगदारी कांड के कई छिपे चेहरों का खुलासा हो सकता है।
संबंधित समाचार

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!