वीडियो देखिये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिया क्या संदेश: नाट्य रूपांतरण के जरिए कही ये बात; स्वस्थ, सुरक्षित एवं बेहतर जीवन के लिए प्रेरणा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा डॉ. प्रशांत चौबे ने एक प्रभावशाली संदेश दिया है। उन्होंने नाट्य रूपांतरण वीडियो के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सुरक्षित एवं बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
अभियान के अंतर्गत जारी किए गए वीडियो में नशे की आदत से होने वाले गंभीर नुकसान को भावनात्मक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है। संदेश के माध्यम से बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे की लत व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के साथ-साथ उसके भविष्य की संभावनाओं को भी प्रभावित करती है।
नशा परिवार की खुशियां और भविष्य छीन लेता है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने संदेश में कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर देती है। इसकी वजह से परिवारों में तनाव बढ़ता है और कई बार सामाजिक समस्याएं भी जन्म लेती हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। युवाओं को विशेष रूप से नशे से बचने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश और समाज के भविष्य की नींव है।
नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने लोगों से संकल्प लेने की अपील की है कि वे नशे से दूरी बनाए रखेंगे, अपने परिवार को सुरक्षित रखेंगे और नशामुक्त भारत एवं नशामुक्त मध्य प्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।
पुलिस विभाग का मानना है कि केवल कानूनी कार्रवाई से नशे की समस्या का समाधान संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। जागरूकता अभियान, जनसंवाद और रचनात्मक माध्यमों से लोगों को नशे के खिलाफ प्रेरित किया जा रहा है।
सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जा रहा संदेश
नशामुक्ति के इस संदेश को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। वीडियो में दिए गए संदेश को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस विभाग का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक कर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। इस अभियान के जरिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे नशे को छोड़कर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं और नशामुक्त समाज की दिशा में अपना योगदान दें।
संबंधित समाचार

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!