रिश्वत नहीं दी तो रिपोर्ट लिखने से पुलिस ने कर दिया इनकार: मां-बेटी जान बचाने की गुहार लेकर पहुंची थीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस आयुक्त कार्यालय से हुई केवल आवेदन पर सील लगाने की खानापूर्ति
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा पुलिस पर रिश्वत लिए बगैर रिपोर्ट नहीं लिखे जाने का गंभीर आरोप लगा है। रेवती रेंज क्षेत्र में रहकर घरों में झाड़ू-पोंछा करने वाली गरीब महिला व उसकी नाबालिग बेटी अपनी जान बचाने की गुहार लिए बीते तीन दिन से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही।
पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाएंगे
एक नाबालिग बच्ची की जान को खतरा होने के बावजूद पुलिस द्वारा 10 हजार रुपए की मांग कर रिपोर्ट नहीं लिखना आपराधिक कृत्य है। आरोपी राहुल और उसके साथियों की गुंडागर्दी सीधे तौर पर पुलिस की इसी ढिलाई और भ्रष्टाचार का परिणाम है। मैंने संकल्प लिया है कि इस मासूम बच्ची को पूरी न्यायिक सहायता दी जाएगी और इन भ्रष्ट व्यवस्थाओं के खिलाफ हम आखिरी दम तक लड़ेंगे। -पूजा तिवारी, अधिवक्ता
पीड़ित मां और बेटी का पक्ष
पीड़ित महिला ने बताया उसकी नाबालिग बेटी मंदिर में पूजा करने जा रही थी, तब आरोपी राहुल और उसके साथियों ने घेर लिया था। हालांकि उसी वक्त मौके पर पहुंची डायल 112 की सक्रियता से बच्ची सुरक्षित घर पहुंच गई, लेकिन जब वह बेटी के साथ हुई इस हरकत की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
थक-हारकर मां-बेटी शनिवार को फरियाद लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची तो वहां से केवल औपचारिकता निभाते हुए आवेदन पर सील लगाकर रवाना कर दिया गया। एफआईआर दर्ज न होने के कारण आरोपी लगातार धमका रहे हैं। खुलासा फर्स्ट के पास इस पूरे मामले में पीड़ित मां-बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों के वीडियो साक्ष्य के रूप में सुरक्षित हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!