भूमाफियाओं को संरक्षण दे रही है पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
डाबरी निवासी राजूबाई पन्नालाल गुर्जर ने 2008 में अपनी खरीदी हुई कृषि भूमि की 2024 में कथित दोहरी बिक्री और फर्जी नामांतरण के मामले में मंडी पुलिस पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आईजी से शिकायत की है।
पीड़िता के अनुसार दो साल पहले शिकायत पर कार्रवाई की बजाए पुलिस उसे ही बार-बार थाने बुलाकर मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान करती रही। एसपी के निर्देश पर भी जब कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण में पहुंची।
प्रथम श्रेणी न्यायाधीश सोनम शर्मा ने 23 मई को 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। कोर्ट में केस दर्ज होने के बाद पीड़िता ने वरिष्ठ एडवोकेट विजय वर्मा के माध्यम से सोमवार को आईजी के नाम शिकायत सीएसपी विक्रम अहिरवार को सौंप कर मांग की है मंडी थाने के तत्कालीन जांच अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए ।
पुलिस के रवैए पर अभिभाषक संघ का कड़ा रुख- सोमवार को आईजी के नाम शिकायत सौंपने सीएसपी विक्रम अहिरवार के समक्ष पीड़िता राजूबाई के समर्थन में अभिभाषक संघ भी उतरा।
अध्यक्ष विजय वर्मा ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कई ऐसे मामलों का जिक्र किया जिसमें मंडी व बिड़लाग्राम थाना पुलिस कार्रवाई के पर्याप्त आधार होते हुए भी आरोपियों को बचा रही है। कार्रवाई की बजाए पुलिस स्वयं ही सेटिंग में लगी रहती है।
10 आरोपियों में पांच महिलाएं- रामचंद्र पिता बद्री निवासी ग्राम बनबना, लीलाबाई पिता बद्री निवासी ग्राम रुपेटा, सोहनबाई पिता ब्रदीलाल निवासी ग्राम खेड़ी खजूरिया, अंबाराम पिता हरिराम, माधु पिता हरिराम, लालू पिता हरिराम, शोभाराम पिता हरिराम सभी निवासी ग्राम डाबरी, बसंताबाई पति मोहनलाल , निवासी ग्राम कचनारिया, रुकमाबाई पति रणछोड़लाल, निवासी हिड़ी, राजूबाई पति राजाराम निवासी ग्राम हिड़ी।
एक नजर में मामला
पीड़िता का आरोप है भूमि विक्रेताओं ने पहले उसके पक्ष में मुख्त्यारनामा म और रजिस्ट्री निष्पादित की, बाद में उसी भूमि का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से कर दिया। ग्राम बनबना स्थित सर्वे नंबर 692/1 एवं 693 की भूमि का सौदा विधिवत दस्तावेजों से किया था।
नामांतरण की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान आरोपितों ने उक्त भूमि को पुनः किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी। शिकायत नागदा पुलिस से भी की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आवेदन में संबंधित रजिस्ट्री, स्टाम्प दस्तावेज और अन्य अभिलेख संलग्न कर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग पुलिस से की गई, मगर जब पुलिस ने महीनों कार्रवाई नहीं तो पीड़िता एसपी के पास पहुंची, जहां से मिले निर्देश पर भी कार्रवाई नहीं की मजबूरन उन्हें कोर्ट में मामला ले जाना पड़ा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!