ट्रेवल्स संचालक की भूमिका को लेकर जांच में जुटी हुई है पुलिस: हरियाणा-दिल्ली से गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खेप सहित पकड़ाए ई-रिक्शा चालक ने पूछताछ में किए कई खुलासे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना पुलिस द्वारा लिंक रोड स्थित अयोध्यापुरी कॉलोनी के पास ई-रिक्शा में पकड़ी गई अवैध शराब मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब हरियाणा अथवा दिल्ली से बसों के माध्यम से इंदौर लाई जा रही थी और यहां से गुजरात के वडोदरा व सूरत में सप्लाई की तैयारी थी।
मामले में फिलहाल शुभम पिता लखन बुंदेला नामक आरोप को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गंगवाल बस स्टैंड स्थित एक ट्रेवल्स संचालक की भूमिका भी संदेहास्पद है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक एमआईजी थाना क्षेत्र में आरोपी शुभम बुंदेला निवासी सी सेक्टर न्याय नगर को ई-रिक्शा सहित पकड़ा था। रिक्शा में करीब 15 पेटी देसी और विदेशी शराब बरामद हुई थी।
आरोपी द्वारा बार-बार बयान बदलने से पुलिस को इसके पीछे बड़े नेटवर्क की शंका हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर शुभम ने शराब सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम खुलासे किए।
ट्रेवल्स के कार्यालय में पहुंचाना थी
जांच में खुलासा हुआ कि अवैध शराब की उक्त खेप बस के जरिये हरियाणा या दिल्ली से इंदौर पहुंचाई गई थी। यहां रेडिसन क्षेत्र से ई-रिक्शा में भरकर गंगवाल बस स्टैंड स्थित एक ट्रेवल्स के कार्यालय ले जाई जा रही थी, जहां से बस में यह शराब गुजरात के वडोदरा और सूरत भेजी जाना थी।
मामले में पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर संबंधित बस ड्राइवर तस्लीम मोहम्मद उर्फ बंटी निवासी आनंदपुरा कोटा को भी आरोपी बनाया है, जिसने शराब की खेप शुभम को दी थी। वहीं अब ट्रेवल्स संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब परिवहन में ट्रेवल्स संचालक की कितनी संलिप्तता थी और इससे पहले कितनी बार इसी तरीके से शराब सप्लाई की गई।
संबंधित समाचार

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!