इन मल्टियों में उखड़ रहा प्लास्टर: दीवारों में दरारें; हजारों फ्लैटों में रह रहे परिवार, निगम कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के आवास भी बदहाल, मरम्मत की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम की JNNURM परियोजना के तहत बनी बड़ा बांगड़दा और नैनोद मल्टियों की हालत लगातार खराब होती जा रही है।
इमारतों में जगह-जगह प्लास्टर उखड़ रहा है, दीवारों में दरारें दिखाई दे रही हैं और सीढ़ियों की रेलिंग तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रहवासी लंबे समय से मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायत कर रहे हैं।
इन्हीं समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर लहूजी शक्ति सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनिल साठे ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मल्टियों का निरीक्षण कर तत्काल जरूरी मरम्मत और सिविल कार्य कराने की मांग की है।
2,012 फ्लैटों में रह रहे परिवार
साठे के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 15 के नया बसेरा-गांधी नगर क्षेत्र में JNNURM परियोजना के तहत इन आवासीय परिसरों का निर्माण किया गया है।
बड़ा बांगड़दा में 1,012 और नैनोद में करीब 1,000 फ्लैट हैं। दोनों परिसरों को मिलाकर करीब 2,012 फ्लैटों में बड़ी संख्या में परिवार रह रहे हैं। इन आवासीय परिसरों में शहर की स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी भी बड़ी संख्या में रहते हैं।
700 से ज्यादा मस्टर कर्मचारी, 800 से अधिक रेगपिकर्स
साठे का कहना है कि दोनों मल्टियों में 700 से ज्यादा नगर निगम के मस्टर कर्मचारी और 800 से अधिक रेगपिकर्स, कचरा संग्रहण तथा स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मचारी अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं।
इन कर्मचारियों की भूमिका शहर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था में अहम है, लेकिन उनके ही आवासों में मरम्मत और रखरखाव की समस्या बनी हुई है।
बड़ा बांगड़दा की हालत ज्यादा खराब
ज्ञापन में बताया गया है कि बड़ा बांगड़दा मल्टियों की स्थिति विशेष रूप से खराब है। कई जगह दीवारों का प्लास्टर उखड़ रहा है और दरारें दिखाई दे रही हैं। सीढ़ियों की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त है।
इसके अलावा इमारतों में रंगाई-पुताई और अन्य जरूरी सिविल रिपेयरिंग की आवश्यकता बताई गई है। समय पर मरम्मत नहीं होने से रहवासियों में चिंता बनी हुई है।
पहले भी शिकायतें, अब निगम कमिश्नर से हस्तक्षेप की मांग
साठे के मुताबिक, मल्टियों की समस्याओं को लेकर पहले भी नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
अब उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि दोनों मल्टियों का मौके पर निरीक्षण कराया जाए, भवनों की स्थिति का तकनीकी आकलन हो और जरूरी मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाएं। साथ ही रहवासियों की मूलभूत समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
संबंधित समाचार

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!