जनता प्यासी: पार्षद को सिर्फ आबादी की फिक्र; पानी मांगने गई महिलाओं को दिया सांप्रदायिक ज्ञान
KHULASA FIRST
संवाददाता

‘सबका साथ-सबका विकास' के नारे की उड़ाईं धज्जियां,
घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 34 में जनप्रतिनिधि की संवेदनहीनता के मामले का खुलासा हुआ है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहीं महिलाएं और युवतियां जब शिकायत लेकर भाजपा पार्षद भरत रघुवंशी के पास पहुंचीं तो उन्हें समाधान के बजाय विवादित सांप्रदायिक बयान सुनना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पार्षद पानी की समस्या सुलझाने के बजाय महिलाओं को यह कहते नजर आ रहे हैं कि मुसलमानों के कितने बच्चे हैं, यह जानना ज्यादा जरूरी है।
पार्षद का यह रवैया भाजपा की रीति-नीति और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के पूरी तरह विपरीत है। एक ओर केंद्र सरकार हर घर जल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के पार्षद मूलभूत सुविधाओं की मांग करने वाली जनता को धर्म और आबादी के नाम पर बांट रहे हैं।
जिस जनता ने विकास के नाम पर वोट देकर भरत रघुवंशी को जीत दिलाई, आज उन्हें ही पार्षद की संकीर्ण राजनीति का शिकार होना पड़ रहा है।
अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए पार्षद द्वारा प्यासी जनता को ऐसा ज्ञान देना मतदाताओं के साथ सीधा विश्वासघात है। वार्ड की जनता का कहना है कि उन्होंने वोट समस्या सुलझाने के लिए दिया था, न कि सांप्रदायिक प्रवचन सुनने के लिए।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में पार्षद के खिलाफ भारी गुस्सा है और वे अब प्रशासन से पार्षद की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!