खबर
Top News

सड़क निर्माण के दौरान नर्मदा पाइपलाइन फूटी: उठा पानी का फव्वारा; एक घंटे तक बहता रहा पानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जनवरी 2026, 2:41 pm
शेयर करें:
सड़क निर्माण के दौरान नर्मदा पाइपलाइन फूटी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के निपानिया इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क निर्माण कार्य के दौरान नर्मदा जल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज दबाव के कारण पानी का बड़ा फव्वारा आसमान की ओर उठ गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में चारों तरफ पानी ही पानी फैल गया।

सिक्का स्कूल के पास हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना सिक्का स्कूल के पास हुई। फव्वारा उठते देख कुछ ही देर में इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते सड़क और आसपास की खाली जगहों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।

एजेंसी पर सवाल
इस घटना के बाद सड़क निर्माण में लगी एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यदि कर्मचारियों को भूमिगत नर्मदा पाइपलाइन की जानकारी थी, तो सावधानी क्यों नहीं बरती गई। वहीं, यदि जानकारी नहीं थी, तो यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

एक घंटे तक बहता रहा पानी
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे नर्मदा मेन लाइन की रबर जॉइंट निकल गई, जिससे तेज गति से पानी बहने लगा। करीब एक घंटे तक लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इस लाइन के साथ तीन सब-लाइनें भी गुजरती हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

सुधार में लगेगा एक दिन
घटना के बाद जलप्रदाय विभाग ने पाइपलाइन बंद कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, लाइन को पूरी तरह दुरुस्त करने में कम से कम एक दिन का समय लगेगा। इस दौरान निपानिया और आसपास के इलाकों में नर्मदा जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

पानी के लिए परेशान होंगे लोग
पाइपलाइन बंद होने से क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान
Top News

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

9 minutes ago
थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा
Top News

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

25 minutes ago
जुलूस में क्या उड़ाया
Top News

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

about 1 hour ago
20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर
Top News

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

about 1 hour ago
चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध
Top News

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां

about 1 hour ago
मोबाइल बंद, काम अधूरे... विधायक का चढ़ा पारा
Top News

मोबाइल बंद, काम अधूरे... विधायक का चढ़ा पारा:बोलीं- हमारा फोन 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है; अधूरे निर्माण पर भी जताई नाराजगी

about 2 hours ago
बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का प्रदर्शन
Top News

बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का प्रदर्शन:बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी; हनुमान चालीसा का पाठ, ABVP का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, खुलासा फर्स्ट की खबर का बड़ा असर
Top News

वीडियो देखिये, खुलासा फर्स्ट की खबर का बड़ा असर:फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक पर मारा छापा; चार आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
475 करोड़ की रक्षा परियोजना का शुभारंभ
Top News

475 करोड़ की रक्षा परियोजना का शुभारंभ:MP बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र; सीएम डा. मोहन यादव और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया भूमिपूजन

about 2 hours ago
चाकू अड़ाकर सोने की चेन लूटी
Top News

चाकू अड़ाकर सोने की चेन लूटी:बाइक सवारों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा; पुलिस जांच में जुटी

about 2 hours ago
अभिनेत्री के पहनावे पर पूर्व मंत्री बोलीं
Top News

अभिनेत्री के पहनावे पर पूर्व मंत्री बोलीं:वेशभूषा व्यक्तिगत विषय; लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और सभ्यता जरूरी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जलप्रलय से तबाही; 289 शव बरामद,1,500 लोग अब भी लापता, 288 भारतीयों से संपर्क टूटा, 21 को किया गया रेस्क्यू ,11 की पहचान

about 2 hours ago
ओवरलोड बस में आरटीओ का अनोखा एक्शन
Top News

ओवरलोड बस में आरटीओ का अनोखा एक्शन:जुर्माना नहीं; महिलाओं को वापस कराया आधा किराया

about 3 hours ago
बस चालक की संदिग्ध मौत
Top News

बस चालक की संदिग्ध मौत:सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला शव; शरीर पर चोट के निशान, परिजन को हत्या की आशंका

about 3 hours ago
मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे पूर्व सैनिक
Top News

मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे पूर्व सैनिक:सेना की बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं; कैबिनेट का फैसला लाखों सैनिकों का अपमान

about 3 hours ago
हजारों करोड़ के दावे के बदले सिर्फ 6.5 करोड़ रुपए!
Top News

हजारों करोड़ के दावे के बदले सिर्फ 6.5 करोड़ रुपए!:इस बिजनेसमैन की रिपेमेंट योजना मंजूर; कर्जदाताओं को करीब 99.97% का हेयरकट, कई संस्थानों ने किया था विरोध

about 3 hours ago
लिव-इन का खौफनाक अंत
Top News

लिव-इन का खौफनाक अंत:तलघर में मिलीं दो लाशें; साले की पत्नी के साथ रह रहा था युवक

about 3 hours ago
इंजीनियर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा
Top News

इंजीनियर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा:वकील समेत तीन पर एफआईआर; लाखों की वसूली का आरोप

about 3 hours ago
संघ प्रमुख के कार्यक्रम को लेकर विवाद
Top News

संघ प्रमुख के कार्यक्रम को लेकर विवाद:HAF ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी; प्रदर्शन से बचने की अपील, मेयर जोहरान ममदानी समेत कुछ संगठनों ने जताया विरोध

about 3 hours ago
ओवरलोड और महंगे किराए वाली बसों पर हुई कार्रवाई
Top News

ओवरलोड और महंगे किराए वाली बसों पर हुई कार्रवाई:बिना परमिट और पंजीयन चल रही दो बसें जब्त; 1.24 लाख रुपए जुर्माना वसूला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!