खबर
Top News

भड़के महापौर, बोले- कागजी खेल से सरकार की छवि हो रही खराब: अटकी फाइलों पर मौके से ही तलब किए अधिकारी; बाउंड्रीवॉल के टेंडर और वर्कऑर्डर की होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 1:54 pm
शेयर करें:
भड़के महापौर, बोले- कागजी खेल से सरकार की छवि हो रही खराब

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में विकास कार्यों की फाइलें दफ्तरों में अटकी हैं और जनता परेशान हो रही है। अफसर कागजों में उलझे हैं, जिसका खामियाजा सरकार की छवि को भुगतना पड़ रहा है। आज सुबह सुदामा नगर सेक्टर-डी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने दो टूक कहा आप लोग कागज-कागज खेलते रहते हो और यहां जनता परेशान होती रहती है। आपके कारण सरकार की छवि खराब होती है।

महापौर अपने नियमित सुबह के दौरे के दौरान स्थानीय पार्षद जीतू राठौर के साथ क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया क्षेत्र में हो रहे ड्रेनेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही की शिकायतें सामने आईं। वहीं, ए सेक्टर के बगीचे की बाउंड्रीवॉल का टेंडर होने के बावजूद वर्कऑर्डर की फाइल लंबे समय से अटकी होने का मामला भी सामने आया।

जब काम होना ही नहीं था, तो
उसका प्रस्ताव कैसे बन गया?- बाउंड्रीवॉल के मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर ने मौके पर ही संबंधित फाइल और अपर अयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अधिकारियों को बुलवाकर जवाब तलब किया।

महापौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब काम होना ही नहीं था, तो उसका प्रस्ताव कैसे बन गया? टेंडर किस आधार पर हुआ और वर्कऑर्डर तक प्रक्रिया कैसे पहुंची? उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि देरी के लिए जिम्मेदार कौन है।

सभी प्रकरणों की सूची तैयार की जाए- महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों की सूची तैयार की जाए, जिनकी फाइलें बिना उचित कारण लंबित हैं। इन मामलों की जांच कराकर नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा जाए और फिर एमआईसी में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों की लेटलतीफी से आम लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ता है।

जनप्रतिनिधियों को भी रोज जनता की शिकायतें सुननी पड़ती हैं। ऐसे में छोटी-छोटी समस्याओं के लिए महापौर को मौके पर पहुंचकर फाइलें निकलवानी पड़ें, यह अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है।

उन्होंने कमिश्नर और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से लंबित मामलों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। महापौर ने साफ किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया
Top News

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

7 minutes ago
देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी
Top News

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

9 minutes ago
कहीं नशे से रोकने पर पीटा
Top News

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

17 minutes ago
कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट
Top News

कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट:1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक आबकारी एक्ट के 4173 केस

18 minutes ago
वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास:परिजनों के सामने भरवाए डोजियर; अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ

19 minutes ago
11 साल की बच्ची से छेड़छाड़
Top News

11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; मां की शिकायत पर FIR दर्ज

25 minutes ago
वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला
Top News

वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला:विरोध में इंदौर के अधिवक्ताओं ने बांधी सफेद पट्टी

26 minutes ago
करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं
Top News

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं:पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

about 1 hour ago
दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग
Top News

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती

about 1 hour ago
कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल
Top News

कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल:चंदाना-बिंजाना शराबकांड का कनेक्शन इंदौर तक पहुंचा

about 1 hour ago
संघ के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन की मौजूदगी पर सवाल
Top News

संघ के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन की मौजूदगी पर सवाल:इस कांग्रेस नेता ने उठाई जवाबदेही की मांग

about 1 hour ago
जल संकट के बीच नर्मदा पाइप लाइन फोड़ी
Top News

जल संकट के बीच नर्मदा पाइप लाइन फोड़ी:बगीचे की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप

about 1 hour ago
पर्यटन स्थल बना बदबूदार तालाब
Top News

पर्यटन स्थल बना बदबूदार तालाब:पिपलियापाला में सीवेज का स्वागत द्वार; नगर निगम की सफाई व्यवस्था पानी-पानी

about 1 hour ago
तालाब किनारे बैठा मिला बीमार तेंदुआ
Top News

तालाब किनारे बैठा मिला बीमार तेंदुआ:रेस्क्यू कर रालामंडल ले गए; आज भोपाल से आएगी डॉक्टरों की टीम, स्वस्थ होने के बाद जंगल में छोड़ने पर होगा फैसला

about 1 hour ago
2047 तक इंदौर-उज्जैन-भोपाल और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी
Top News

2047 तक इंदौर-उज्जैन-भोपाल और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी:20 लाख रोजगार का लक्ष्य; इंदौर फ्यूचर सिटी में 5 हजार एकड़ पर बसेंगे आवास और उद्योग

about 1 hour ago
बढ़ रहे हैं ध्येय पथ पर
Indore

बढ़ रहे हैं ध्येय पथ पर:आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मैदानी कार्यक्रमों का भव्य समापन; संघ मुखिया नहीं हुए शामिल

about 2 hours ago
30 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
Top News

30 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जारी किया वीडियो

about 2 hours ago
रिटायर्ड IAS गिरफ्तार
Top News

रिटायर्ड IAS गिरफ्तार:इस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई; घोषित किए गए थे फरार

about 2 hours ago
भागवत के  प्यारे मोहन
Top News

भागवत के प्यारे मोहन:संघ के आयोजन से सरकार को मिली मजबूती

about 2 hours ago
आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:4 SDM और 11 तहसीलदारों के बदले काम; शिकायतों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!