11 साल की बच्ची से छेड़छाड़: नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; मां की शिकायत पर FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लिंबोदी इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
बच्ची की मां की शिकायत पर तेजाजी नगर थाना पुलिस ने मनोज नाम के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी की तलाश जारी
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आधार कार्ड में उसकी उम्र 17 साल 10 महीने दर्ज बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
काम के सिलसिले में घर आता-जाता था आरोपी
पीड़िता की मां के अनुसार, उनका कपड़ों और शेयर-कमोडिटी से जुड़ा कारोबार है। उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले मनोज को काम पर रखा था।
दुकान के साथ घर से भी कपड़ों का कारोबार संचालित होता था, इसलिए उसका घर आना-जाना रहता था।
महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान मनोज उनकी बेटी को देखकर अश्लील इशारे करने लगा।
शिकायत के मुताबिक, उसने बच्ची से यह भी कहा कि वह उसे पसंद करता है। बच्ची ने इसका विरोध किया, लेकिन कथित तौर पर उसकी हरकतें जारी रहीं।
बच्ची ने परेशान होकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मां उसे लेकर तेजाजी नगर थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल चैट और रिकॉर्डिंग की भी जांच की मांग
पीड़िता की मां का दावा है कि जब उन्होंने मनोज से इस बारे में बात की, तो उसने आरोपों से इनकार कर दिया।
महिला के मुताबिक, बाद में उसके मोबाइल में कुछ चैट और रिकॉर्डिंग देखी गईं, जिनमें बच्ची को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत होने की बात सामने आई।
शिकायत में बशीर नाम के एक अन्य युवक की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है।
हालांकि, इस युवक की कथित भूमिका और मोबाइल में मिले डिजिटल साक्ष्यों की वास्तविकता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
FIR दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
तेजाजी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी के घर पर ताला लगा मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट:1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक आबकारी एक्ट के 4173 केस

वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास:परिजनों के सामने भरवाए डोजियर; अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ

वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला:विरोध में इंदौर के अधिवक्ताओं ने बांधी सफेद पट्टी

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं:पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती

कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल:चंदाना-बिंजाना शराबकांड का कनेक्शन इंदौर तक पहुंचा

संघ के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन की मौजूदगी पर सवाल:इस कांग्रेस नेता ने उठाई जवाबदेही की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!