देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी: पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,इंदौर।
लोकायुक्त जांच में पीटीसी के हेड कांस्टेबल फिरोज खान की संपत्ति और जमीनों के लेनदेन की कई कडिय़ां सामने आ रही है। पता चला है कि फिरोज खान के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी की शुरुआत देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई थी।
सूत्रों का कहना है कि साल 2023 में करीब 30 हेक्टेयर कपारो जमीन के सौदे में फिरोज और उसके सहयोगी को 8 से 12 करोड़ रुपए कमीशन मिला था। इसके बाद तो वह बड़े खेल करने लगा। वहीं 150 करोड़ रुपए बाजार मूल्य बताई जा रही मगरखेड़ा की 45 बीघा जमीन महज 9 करोड़ रुपए में बेचे जाने के सौदे की रजिस्ट्री में कई सवाल उठे हैं। ऑनलाइन रिकॉर्ड में गवाहों की तस्वीरों की तारीख, सर्वे नंबरों के फोटो और भुगतान संबंधी विवरण जांच के अहम बिंदु बताए जा रहे हैं।
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिरोज की संपत्ति की शुरुआत देवास के सोनकच्छ में हुई, जहां उसकी मां वहीदा खान के नाम पर लकड़ी की आरा मशीन संचालित थी। अवैध लकड़ी कटाई और कारोबार में फिरोज की भूमिका रहती थी।
इसी कारोबार से जुटाई गई रकम को फिरोज ने प्रॉपटी के सौदों में लगाया। वर्ष 2023 में देवास में कपारो की करीब 30 हेक्टेयर जमीन का सौदा जांच के दायरे में है। जमीन के पास से रेलवे लाइन गुजरने के कारण रेलवे की एनओसी जरूरी बताई गई।
सूत्रों के अनुसार, रेलवे के एक इंजीनियर ने इस सिलसिले में फिरोज से संपर्क किया था। दावा है कि एनओसी दिलवाने की प्रक्रिया में फिरोज ने भूमिका निभाई और बाद में जमीन सिंगापुर टाउनशिप के मालिक ने खरीदी।
इस सौदे में फिरोज और उसके सहयोगी को 8 से 12 करोड़ रुपए कमीशन मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।
मगरखेड़ा की रजिस्ट्री में 48 दिन पहले दर्ज तस्वीरें क्यों?
लोकायुक्त जांच में इंदौर-उज्जैन हाईवे स्थित मगरखेड़ा की 45 बीघा जमीन का सौदा भी जांचा जा रहा है। जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 150 करोड़ रुपए बताया गया, जबकि रविकांत पंवार ने इसे 'श्याम इंफ्रा को 9 करोड़ रुपयेए में बेचा।
रजिस्ट्री में फिरोज खान गवाह था। दस्तावेजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड में बताई गई विसंगतियों में सबसे अहम सवाल तस्वीरों की तारीख को लेकर है। रजिस्ट्री 27 अगस्त 2024 को दर्ज और प्रिंट हुई, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में फिरोज खान और रविकांत पंवार की तस्वीरें 10 जुलाई 2024 की दर्ज बताई गई हैं।
यानी रजिस्ट्री की तारीख से 48 दिन पहले तस्वीरें दर्ज होने का कारण जांच का विषय है। जमीन से जुड़े आठ सर्वे नंबरों के मुकाबले रजिस्ट्री में केवल चार के फोटो होने और भुगतान करने वाले बैंक की शाखा का उल्लेख नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए हैं।
कानून और रियल एस्टेट से जुड़े नाम भी जांच के दायरे में
जांच में फिरोज के अलावा कई ऐसे लोगों और संस्थाओं के नाम सामने आए हैं, जिनका संबंध कानून या रियल एस्टेट कारोबार से बताया गया है। रोशनी वर्मा की रोशनी सेल्स एंड सर्विस, फिरोज की पत्नी हिना खान और मां वहीदा खान के नाम पर दर्ज संपत्तियों तथा साहिल ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
अधिवक्ता बताए जा रहे रविकांत पंवार और उनके बेटे युवराज पंवार से जुड़े जमीन सौदों तथा स्पार्कवेव रियलिटी में साझेदारी की जानकारी भी जांच का हिस्सा बताई गई है। रानू कुशवाह, संतोष कुशवाह और नफीस खान के नाम संपत्ति संबंधी दस्तावेजों में दर्ज होने की बात भी सामने आई है। फिरोज खान के साथ देवास में पदस्थ निरीक्षक महेंद्र पटेल की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद पटेल का भोपाल तबादला कर दिया गया।
संबंधित समाचार

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट:1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक आबकारी एक्ट के 4173 केस

वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास:परिजनों के सामने भरवाए डोजियर; अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ

11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; मां की शिकायत पर FIR दर्ज

वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला:विरोध में इंदौर के अधिवक्ताओं ने बांधी सफेद पट्टी

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं:पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती

कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल:चंदाना-बिंजाना शराबकांड का कनेक्शन इंदौर तक पहुंचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!