करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं: पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में करवाचौथ के दिन एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 44 वर्षीय आरती कुर्रे के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
पार्लर जाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरती करवाचौथ के व्रत और पूजा की तैयारियों के लिए ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थीं। बताया गया है कि पति द्वारा पार्लर ले जाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया।
सुसाइड नोट में लिखे ये शब्द
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा था, “थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो…”। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नोट सहित घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
घर में मौजूद थे ससुर, स्कूल गया था बेटा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय महिला के ससुर घर में सो रहे थे, जबकि उनका 14 वर्षीय बेटा स्कूल गया हुआ था। दोपहर के समय घटना की जानकारी सामने आई। बताया गया है कि खिड़की का कांच तोड़कर अंदर देखा गया, तब महिला नीचे गिरी हुई मिलीं।
आशंका जताई गई है कि फंदे पर लटकने के दौरान दुपट्टा टूटने से महिला नीचे गिर गई हों। हालांकि, घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद अवधपुरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस घटना से मृतका के 14 वर्षीय बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है। करवाचौथ के दिन हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट:1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक आबकारी एक्ट के 4173 केस

वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास:परिजनों के सामने भरवाए डोजियर; अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ

11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; मां की शिकायत पर FIR दर्ज

वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला:विरोध में इंदौर के अधिवक्ताओं ने बांधी सफेद पट्टी

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती

कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल:चंदाना-बिंजाना शराबकांड का कनेक्शन इंदौर तक पहुंचा

संघ के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन की मौजूदगी पर सवाल:इस कांग्रेस नेता ने उठाई जवाबदेही की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइप लाइन फोड़ी:बगीचे की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप

पर्यटन स्थल बना बदबूदार तालाब:पिपलियापाला में सीवेज का स्वागत द्वार; नगर निगम की सफाई व्यवस्था पानी-पानी

भड़के महापौर, बोले- कागजी खेल से सरकार की छवि हो रही खराब:अटकी फाइलों पर मौके से ही तलब किए अधिकारी; बाउंड्रीवॉल के टेंडर और वर्कऑर्डर की होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

तालाब किनारे बैठा मिला बीमार तेंदुआ:रेस्क्यू कर रालामंडल ले गए; आज भोपाल से आएगी डॉक्टरों की टीम, स्वस्थ होने के बाद जंगल में छोड़ने पर होगा फैसला

2047 तक इंदौर-उज्जैन-भोपाल और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी:20 लाख रोजगार का लक्ष्य; इंदौर फ्यूचर सिटी में 5 हजार एकड़ पर बसेंगे आवास और उद्योग

बढ़ रहे हैं ध्येय पथ पर:आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मैदानी कार्यक्रमों का भव्य समापन; संघ मुखिया नहीं हुए शामिल

30 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जारी किया वीडियो

रिटायर्ड IAS गिरफ्तार:इस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई; घोषित किए गए थे फरार

भागवत के प्यारे मोहन:संघ के आयोजन से सरकार को मिली मजबूती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!