वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास: परिजनों के सामने भरवाए डोजियर; अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गुंडागर्दी, वाहनों में तोड़फोड़ और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। एरोड्रम थाना पुलिस ने पूर्व में वाहनों में तोड़फोड़ और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों को थाने बुलाकर उनकी क्लास लगाई। इस दौरान पुलिस ने उनके डोजियर भरवाए और भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई।
थाने बुलाकर भरवाए डोजियर
28 अक्टूबर 2026 को एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र में पहले वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों को थाने बुलाया। पुलिस ने सभी से डोजियर फॉर्म भरवाए, जिनमें उनके वर्तमान निवास स्थान, व्यवसाय, जीवनशैली और मौजूदा गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दर्ज की गई। पुलिस का उद्देश्य पुराने अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना तथा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने थाने बुलाए गए लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में गुंडागर्दी करने, वाहनों में तोड़फोड़ करने, क्षेत्र में दहशत फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी गतिविधियों में दोबारा शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, थाने पर संबंधित लोगों ने अपने परिजनों के सामने भविष्य में अपराधों की पुनरावृत्ति नहीं करने की शपथ भी ली।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी और पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 सुमित केरकेट्टा और सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज अशोक सिंह जादौन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में एरोड्रम पुलिस ने यह कदम उठाया।
पुलिस ने दिया सख्त संदेश
एरोड्रम थाना पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि क्षेत्र में दहशत फैलाने, वाहनों में तोड़फोड़ करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने जैसी गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट:1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक आबकारी एक्ट के 4173 केस

11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; मां की शिकायत पर FIR दर्ज

वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला:विरोध में इंदौर के अधिवक्ताओं ने बांधी सफेद पट्टी

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं:पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती

कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल:चंदाना-बिंजाना शराबकांड का कनेक्शन इंदौर तक पहुंचा

संघ के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन की मौजूदगी पर सवाल:इस कांग्रेस नेता ने उठाई जवाबदेही की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!