कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट: 1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक आबकारी एक्ट के 4173 केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

2.66 करोड़ की जब्ती, फिर भी नहीं टूट रही अवैध शराब सप्लाई की चेन
देवास में जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छापे पड़ रहे हैं, शराब जब्त हो रही है, महुआ लहान नष्ट किया जा रहा है, अवैध शराब ढोते वाहन पकड़े जा रहे हैं और तस्करों पर कार्रवाई भी हो रही है यानी अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, लेकिन जमीनी तस्वीर फिर भी डराने वाली है।
देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों ने एक बार फिर उस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसका काम अवैध शराब के निर्माण से लेकर उसकी बिक्री तक रोकना है। इंदौर जिले में ही अप्रैल से 12 अक्टूबर 2026 तक 4173 प्रकरण दर्ज हुए, 2.66 करोड़ रुपए की शराब और महुआ लहान जब्त किया गया, लेकिन सवाल जस का तस है कि इतनी कार्रवाइयों के बाद भी अवैध शराब का कारोबार खत्म क्यों नहीं हो रहा?
क्या आबकारी विभाग की कार्रवाई केवल जब्ती और आंकड़ों तक सीमित रह गई है, जबकि अवैध शराब की सप्लाई चेन अब भी चल रही है?
बार-बार कैसे खड़ा हो जाता है नेटवर्क
इंदौर जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अप्रैल से 12 अक्टूबर तक अवैध शराब के 4173 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 34,275 लीटर अवैध शराब और 76,071 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2.66 करोड़ रुपए बताई गई है।
इसके अलावा 98 वाहन भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत 1.72 करोड़ रुपए से अधिक है। ये आंकड़े कार्रवाई के बड़े पैमाने को जरूर दिखाते हैं, लेकिन साथ ही यह सवाल भी खड़ा करते हैं कि इतनी धरपकड़ के बाद भी अवैध शराब का नेटवर्क बार-बार कैसे खड़ा हो जाता है।
इंदौर से लगे देहात क्षेत्र में अवैध शराब के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जंगलों और गांवों से लगे बाहरी इलाकों में कच्ची शराब तैयार होने की शिकायतें आ रही है तो कहीं गांवों और हाईवे के आसपास अवैध बिक्री की खबरें।
देवास और सागर में मामले सामने आने के बाद संबंधित जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन केवल अधिकारियों पर कार्रवाई कर देना उस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है, जिसकी जड़ में शराब बनाने, ढोने और बेचने वाला पूरा नेटवर्क हो सकता है। असली कसौटी यह है कि छापे के बाद उस नेटवर्क की दोबारा सक्रिय होने की गुंजाइश कितनी खत्म हुई।
जब्ती का हिसाब है, सप्लाई चेन का जवाब कौन देगा?
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई का मूल्यांकन केवल दर्ज प्रकरणों, जब्त शराब और नष्ट किए गए महुआ लहान से नहीं हो सकता। यह भी सामने आना चाहिए कि शराब तैयार कहां हो रही थी, कच्चा माल कौन पहुंचा रहा था, तैयार शराब किन रास्तों से बाजार तक पहुंच रही थी और बार-बार पकड़े जाने के बावजूद यह कारोबार दोबारा कैसे शुरू हो जाता है।
जब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिलते तब तक बड़ी जब्ती के आंकड़े भी अवैध कारोबार पर निर्णायक नियंत्रण का प्रमाण नहीं बन सकते।
जहरीली शराब की कीमत आखिर कौन चुका रहा है?
देवास में जहरीली शराब से मौतों के मामले ने इस पूरे तंत्र की सबसे भयावह कीमत सामने रखी है। कार्रवाई की असली सफलता तब होगी, जब अवैध शराब लोगों तक पहुंचने से पहले रोकी जाए न कि मौतों के बाद छापे, जब्ती और विभागीय कार्रवाई की खबरें सामने आएं।
आबकारी विभाग के सामने चुनौती अब केवल मामले दर्ज करने की नहीं, बल्कि अवैध शराब के निर्माण और आपूर्ति की कड़ियां तोड़ने की है। क्योंकि सरकारी फाइलों में जब्ती का आंकड़ा बढ़ना एक बात है, लेकिन जहरीली शराब से किसी की जान न जाना ही कार्रवाई की असली परीक्षा है।
संबंधित समाचार

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास:परिजनों के सामने भरवाए डोजियर; अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ

11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; मां की शिकायत पर FIR दर्ज

वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला:विरोध में इंदौर के अधिवक्ताओं ने बांधी सफेद पट्टी

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं:पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती

कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल:चंदाना-बिंजाना शराबकांड का कनेक्शन इंदौर तक पहुंचा

संघ के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन की मौजूदगी पर सवाल:इस कांग्रेस नेता ने उठाई जवाबदेही की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!