कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल: चंदाना-बिंजाना शराबकांड का कनेक्शन इंदौर तक पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

देवास की कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक 11 धराए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदाना और बिंजाना में जहरीली शराब से हुईं संदिग्ध मौतों की जांच अब इंदौर तक पहुंच गई है। पुलिस ने नकली शराब तैयार करने के लिए केमिकल सप्लाई करने के आरोप में इंदौर के व्यापारी अमन कासलीवाल को गिरफ्तार किया है।
अमन कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा है, जिसने चंद रुपयों के लालच में बिना जांच पड़ताल किए सड़कछाप आरोपियों को केमिकल बेचा, जिससे बनी जहरीली शराब ने एक दर्जन लोगों की जान ले ली।
जांच में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने इंदौर से मिक्स साल्वेंट मंगवाया, उसमें पानी मिलाकर शराब जैसा मिश्रण तैयार किया और उसे लाइसेंसी शराब जैसी दिखने वाली बोतलों में भरकर गांवों में खपाया। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब केमिकल की खरीद से लेकर नकली शराब तैयार करने और उसकी सप्लाई तक की पूरी कड़ी खंगाल रही है।
अमन के पिता आनंद कासलीवाल कांग्रेस के प्रवक्ता हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी ओर से पेंटथिनर बाकायदा बिल देकर बेचा गया था और खरीदार के कथित दुरुपयोग के लिए विक्रेता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
पुलिस के मुताबिक, चंदाना में 15 और 18 अक्टूबर को हुई दो मौतों की मर्ग जांच के दौरान मृतकों के स्वजन ने चंदाना शराब दुकान के विनोद जायसवाल द्वारा अवैध शराब बेचने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। 26 अक्टूबर को प्रतापनगर-अंबेडकर नगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान विनोद जायसवाल, अजय राठौर और रामेश्वर सोनगरा को कार की डिक्की में छह पेटी शराब के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में केमिकल की खरीद और नकली शराब तैयार करने से जुड़ी जानकारियां सामने आईं। कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के अनुसार, आरोपी अजय राठौर ने 1 अक्टूबर को इंदौर लोहा मंडी स्थित महावीर मार्केट के गोदाम से केमिकल मंगवाया था।
इस केमिकल का इस्तेमाल मिलावटी शराब तैयार करने में किया गया। अमन कासलीवाल पर आरोप है कि उसने खरीदार के इस्तेमाल की जानकारी लिए बिना केमिकल बेचा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि केमिकल कितनी मात्रा में खरीदा गया, उससे कहां-कहां मिश्रण तैयार हुआ और इसकी सप्लाई किन लोगों तक पहुंची।
हालांकि, इन सभी मौतों का केमिकलयुक्त शराब से संबंध जांच और चिकित्सकीय साक्ष्यों से स्थापित होना बाकी है। पुलिस अब तक इस प्रकरण में 11 आरोपितों की गिरफ्तारी कर चुकी है। घर में जहरीली शराब बनाने के चलते मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए भी जोड़ी गई है। केमिकल सप्लाई करने वाले तक पहुंचने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मिलावटी शराब किन ठिकानों पर तैयार की गई, किन लोगों ने उसे बोतलों में भरा और गांवों में इसकी बिक्री किस नेटवर्क के जरिए हुई। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। जहरीली शराब से मौतों के आरोपों के बीच पीडि़त परिवारों के लिए मुआवजे और प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा भी उठ रहा है।
पिता का पक्ष- बिल देकर बेचा था पेंट थिनर
अमन के पिता आनंद कासलीवाल ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी ओर से पेंटथिनर बाकायदा बिल देकर बेचा गया था। उनका सवाल है कि यदि खरीदार ने उसका दुरुपयोग किया तो इसके लिए विक्रेता को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
पुलिस की जांच में इस बात की पड़ताल भी अहम होगी कि बेचे गए केमिकल की प्रकृति क्या थी, उसकी बिक्री किन परिस्थितियों में हुई और कथित अवैध शराब तैयार करने में उसकी भूमिका क्या रही।
संबंधित समाचार

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

कागजों पर कार्रवाई... धरातल पर मौत का घूंट:1 अप्रैल से 12 अक्टूबर तक आबकारी एक्ट के 4173 केस

वीडियो देखिये, पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास:परिजनों के सामने भरवाए डोजियर; अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ

11 साल की बच्ची से छेड़छाड़:नाबालिग कर्मचारी ने की अश्लील हरकत; मां की शिकायत पर FIR दर्ज

वीडियो देखिये, इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों से कथित अभद्रता का मामला:विरोध में इंदौर के अधिवक्ताओं ने बांधी सफेद पट्टी

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं:पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती

संघ के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन की मौजूदगी पर सवाल:इस कांग्रेस नेता ने उठाई जवाबदेही की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइप लाइन फोड़ी:बगीचे की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप

पर्यटन स्थल बना बदबूदार तालाब:पिपलियापाला में सीवेज का स्वागत द्वार; नगर निगम की सफाई व्यवस्था पानी-पानी

भड़के महापौर, बोले- कागजी खेल से सरकार की छवि हो रही खराब:अटकी फाइलों पर मौके से ही तलब किए अधिकारी; बाउंड्रीवॉल के टेंडर और वर्कऑर्डर की होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

तालाब किनारे बैठा मिला बीमार तेंदुआ:रेस्क्यू कर रालामंडल ले गए; आज भोपाल से आएगी डॉक्टरों की टीम, स्वस्थ होने के बाद जंगल में छोड़ने पर होगा फैसला

2047 तक इंदौर-उज्जैन-भोपाल और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी:20 लाख रोजगार का लक्ष्य; इंदौर फ्यूचर सिटी में 5 हजार एकड़ पर बसेंगे आवास और उद्योग

बढ़ रहे हैं ध्येय पथ पर:आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मैदानी कार्यक्रमों का भव्य समापन; संघ मुखिया नहीं हुए शामिल

30 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जारी किया वीडियो

रिटायर्ड IAS गिरफ्तार:इस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई; घोषित किए गए थे फरार

भागवत के प्यारे मोहन:संघ के आयोजन से सरकार को मिली मजबूती

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:4 SDM और 11 तहसीलदारों के बदले काम; शिकायतों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!