आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 SDM और 11 तहसीलदारों के बदले काम; शिकायतों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में प्रशासनिक कामकाज में लापरवाही और लगातार मिल रही शिकायतों के बीच कलेक्टर शिवम वर्मा ने बड़ा फेरबदल किया है।
देर रात जारी कार्यविभाजन में चार एसडीएम और 11 तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया गया है कि राजस्व मामलों में लापरवाही, कोर्ट में कमजोर पैरवी और शिकायतों की अनदेखी अब अधिकारियों पर भारी पड़ सकती है।
महू SDM राकेश परमार हटाए गए, विनोद राठौर को मिली जिम्मेदारी
महू एसडीएम राकेश परमार को हटाकर कलेक्टोरेट में पदस्थ किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे।
एक जमीन विवाद में हाईकोर्ट की टिप्पणी और 50 हजार रुपये की कॉस्ट का मामला भी चर्चा में रहा।
वहीं, डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर को दोबारा महू एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लंबे समय से कॉलोनी सेल का काम संभाल रहीं संयुक्त कलेक्टर रोशनी पाटीदार को बिचौली हप्सी एसडीएम बनाया गया है।
इससे उन्हें प्रशासनिक कामकाज के साथ फील्ड में भी जिम्मेदारी निभानी होगी।
पूर्व बिचौली हप्सी एसडीएम अजय शुक्ला को कलेक्टोरेट में प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन और पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव एक्ट शाखाओं का दायित्व दिया गया है।
अयोध्यापुरी केस के बाद तहसील स्तर पर बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल में जूनी इंदौर और महू तहसील विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं।
अयोध्यापुरी जमीन विवाद में प्रशासन के केस हारने और अदालत में प्रभावी पक्ष नहीं रखे जाने से जुड़े आरोपों के बाद तहसील स्तर पर भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
राकेश सस्तिया को हटाया गया है, जबकि अशोक परमार को जूनी इंदौर से हटाकर भू-अभिलेख शाखा में भेजा गया है।
सपना शर्मा को जूनी इंदौर तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। योगेंद्र सिंह राठौर को जूनी इंदौर में नायब तहसीलदार बनाया गया है।
इन बदलावों के जरिए राजस्व प्रकरणों के निपटारे और न्यायालयीन मामलों में जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
शिकायतों के बाद कुछ अधिकारी लूपलाइन में
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यविभाजन में शिकायतों तथा कामकाज में देरी को अहम वजह बताया जा रहा है।
अनिल पटेल को बिचौली हप्सी से हटाकर खुडैल में कार्यपालिक अधिकारी बनाया गया है।
योगेश मेशराम को खुडैल से देपालपुर भेजा गया है। यशदीप रावत को सिमरोल से हटाकर शिकायत शाखा में अटैच किया गया है।
वहीं, विकास रघुवंशी को सांवेर के क्षिप्रा क्षेत्र से बिचौली हप्सी तहसीलदार बनाया गया है। राजेश सोनी को खुडैल में अपर तहसीलदार की जिम्मेदारी मिली है।
अखिलेश सरमंडल को शिकायत शाखा से महू के सिमरोल में भेजा गया है, जबकि नागेंद्र त्रिपाठी को क्षिप्रा में नायब तहसीलदार बनाया गया है।
6 अधिकारियों को नोटिस, राजस्व वसूली पर भी सवाल
कार्यविभाजन के साथ राजस्व समीक्षा बैठक में लापरवाही के मामलों पर नोटिस भी जारी किए गए हैं।
इनमें कनाडिया तहसीलदार नारायण नांदेड़ा, यशदीप रावत, महू तहसीलदार विवेक सोनी, हातोद के नायब तहसीलदार नीरज प्रजापति, तहसीलदार संगीता गोलिया और चंद्रावतीगंज के नायब तहसीलदार चोखेलाल टांक शामिल हैं।
नोटिस के पीछे डायवर्सन शुल्क की वसूली में लापरवाही, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं करना और आवेदकों को सुनवाई का अवसर दिए बिना प्रकरण खारिज करने जैसी वजहें बताई गई हैं।
कलेक्टर का सख्त संदेश: काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि प्रशासन में अधिकारियों की कमी नहीं है और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं। अब देर रात हुए इस फेरबदल को उसी सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रशासनिक बदलाव का मुख्य फोकस राजस्व मामलों में समय पर कार्रवाई, अदालतों में मजबूत पैरवी, सरकारी राजस्व की वसूली और जनता की शिकायतों का प्रभावी निराकरण बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अधिकारी इन मोर्चों पर कितना सुधार कर पाते हैं।
संबंधित समाचार

करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं:पति से विवाद के बाद महिला की मौत; सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

दो बहनों ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग:6 की मौत; एक बहन 8 महीने की थी गर्भवती

कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे ने बेचा था केमिकल:चंदाना-बिंजाना शराबकांड का कनेक्शन इंदौर तक पहुंचा

संघ के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन की मौजूदगी पर सवाल:इस कांग्रेस नेता ने उठाई जवाबदेही की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइप लाइन फोड़ी:बगीचे की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप

पर्यटन स्थल बना बदबूदार तालाब:पिपलियापाला में सीवेज का स्वागत द्वार; नगर निगम की सफाई व्यवस्था पानी-पानी

भड़के महापौर, बोले- कागजी खेल से सरकार की छवि हो रही खराब:अटकी फाइलों पर मौके से ही तलब किए अधिकारी; बाउंड्रीवॉल के टेंडर और वर्कऑर्डर की होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

तालाब किनारे बैठा मिला बीमार तेंदुआ:रेस्क्यू कर रालामंडल ले गए; आज भोपाल से आएगी डॉक्टरों की टीम, स्वस्थ होने के बाद जंगल में छोड़ने पर होगा फैसला

2047 तक इंदौर-उज्जैन-भोपाल और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी:20 लाख रोजगार का लक्ष्य; इंदौर फ्यूचर सिटी में 5 हजार एकड़ पर बसेंगे आवास और उद्योग

बढ़ रहे हैं ध्येय पथ पर:आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मैदानी कार्यक्रमों का भव्य समापन; संघ मुखिया नहीं हुए शामिल

30 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जारी किया वीडियो

रिटायर्ड IAS गिरफ्तार:इस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई; घोषित किए गए थे फरार

भागवत के प्यारे मोहन:संघ के आयोजन से सरकार को मिली मजबूती

वीडियो देखिये, Jio Platforms की ऐतिहासिक लिस्टिंग:भावुक हुए मुकेश अंबानी; बच्चों ने याद किया पिता का संघर्ष, ईशा और अनंत ने क्या कहा

छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी:रेहड़ी-पटरी वाले दिवाली पर लगा सकेंगे दुकान; महापौर ने दी परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत:543 दवाओं के दाम घटे; इस तारीख से नई कीमतें होगी लागू

वीडियो देखिये, अफसरों पर किस कारण भड़के महापौर:बोले- कागजी खेल से खराब हो रही सरकार की छवि; अटकी फाइलों पर मौके से तलब किए अधिकारी

वीडियो देखिये, केदारनाथ धाम में बर्फबारी से स्वर्ग-सा नजारा:बर्फ की सफेद चादर में सजी बाबा केदार की नगरी; खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ मंदसौर का युवक गिरफ्तार:सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

जर्जर मकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर:एक घंटे में भवन धराशायी; सुरक्षा के मद्देनजर हटाया गया भवन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!