डबल सुपर ओवर में हुआ इस मैच का फैसला: बनाने थे 24 और बने इतने रन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा गया। टूर्नामेंट के पहले डबल सुपर ओवर मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दी। ग्रुप-डी के इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।
दूसरे सुपर ओवर में बना फैसला
दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत 6 गेंदों पर 23 रन बनाए और अफगानिस्तान को 24 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम को दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद नबी के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़कर मुकाबला रोमांचक बना दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए। अफगानिस्तान 6 गेंदों में 19 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी।
पहले सुपर ओवर में भी रहा बराबरी का संघर्ष
इससे पहले खेले गए पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया और मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया।
जीता हुआ मैच हाथ से निकला
निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। कागिसो रबाडा की नो-बॉल और फ्री-हिट ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया।
19.2 ओवर पर नूर अहमद के छक्के से अफगानिस्तान जीत की ओर बढ़ता दिखा। पांच गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी। हालांकि, अगली गेंद डॉट रही। 19.4 पर फिर नो-बॉल हुई और दो रन बने।
इसके बाद नूर ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला, लेकिन दूसरा रन लेते समय फजलहक फारूकी रन-आउट हो गए। रिप्ले में उनका बल्ला क्रीज से बाहर हवा में दिखा, जिससे उन्हें आउट करार दिया गया और मैच टाई हो गया। इस रोमांचक मुकाबले ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया, जहां जीत और हार का फैसला डबल सुपर ओवर में हुआ।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!