एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न: व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में आयोजित पांच दिवसीय इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर-2026 के तहत व्यापारियों के लिए बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न हुआ।
इसमें जहां एक ओर व्यापारियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 251 आकर्षक उपहार निकाले गए, वहीं दूसरी ओर दलालों के लिए 31 विशेष उपहारों का ड्रॉ भी निकाला गया। मुख्य बंपर ड्रॉ में 5 टीवी, 5 एयर कंडीशनर, 11 टैबलेट, 21 स्मार्टफोन, 51 वाटर डिस्पेंसर तथा 158 मिक्सर ग्राइंडर थे।
श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश चौरड़िया ने कहा इंदौर की कपड़ा मंडी का गौरवशाली इतिहास रहा है। ट्रेड फेयर के माध्यम से देशभर के व्यापारियों को इंदौर के कपड़ा बाजार से जोड़ने का हमारा प्रयास सफल रहा। व्यापारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता और उनका उत्साह आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
एसोसिएशन के मंत्री कैलाश मूंगड़ ने कहा फेयर में व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और बाजार में बड़ा कारोबार किया। आयोजन की सफलता में एसोसिएशन की पूरी टीम, बाजार के व्यापारियों और सहयोगी संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर के संयोजक मनोज नीमा एवं राजेश नाहटा ने बताया बंपर अमृत उपहार योजना के तहत फेयर के दौरान प्रतिदिन ड्रॉ में 51 क्रेता व्यापारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा निर्धारित कूपनों पर हाथोहाथ सुनिश्चित उपहार भी दिए गए। बुधवार को आयोजित मुख्य बंपर ड्रॉ के साथ योजना का समापन हुआ।
ये रहे मुख्य बंपर ड्रॉ के विजेता
मुख्य बंपर ड्रॉ में टीवी के विजेताओं में मेसर्स सिद्धू इंटरप्राइजेज, मेसर्स आरडी टेक्सटाइल, मेसर्स पवनकुमार बाबूलाल मंगत एवं मेसर्स गुप्तानी टेक्सटाइल शामिल हैं। एयर कंडीशनर के विजेताओं में मेसर्स अरिहंत फैब्रिक्स, मेसर्स एस. सुरेशकुमार, मेसर्स रत्नभूषण साड़ी, मेसर्स साड़ी महल एवं मेसर्स सांवरिया साड़ी शामिल रहे।
सैमसंग टैबलेट के विजेताओं में मेसर्स श्री साड़ी, मेसर्स रामचंद्र प्रह्लाददास, मेसर्स आरडी टेक्सटाइल, मेसर्स रुचि क्रिएशन प्रिंट्स, मेसर्स सांवरिया फैशन, मेसर्स एमपी एंड संस, मेसर्स विमल साड़ी, मेसर्स हितैषी ट्रेडर्स, मेसर्स किशनचंद पुरुषोत्तमदास, मेसर्स मदनलाल नारायण तथा मेसर्स शीतल एंड कंपनी शामिल हैं।
इसी तरह स्मार्टफोन के विजेताओं में मेसर्स जैनवाद ब्रदर्स, मेसर्स मुकुंदलाल गोपालदास, मेसर्स किशनचंद पुरुषोत्तमदास, मेसर्स कर्मचंद ट्रेडर्स, मेसर्स अंकुश साड़ी एम्पोरियम, मेसर्स साड़ी सेंटर, मेसर्स शीतल एंड कंपनी, मेसर्स विमल्स, मेसर्स विमल साड़ी, मेसर्स अरिहंत फैब्रिक्स, मेसर्स पंकज टेक्सटाइल, मेसर्स अग्रवाल टेक्सटाइल्स, मेसर्स एच. जवाहर सोमानी, मेसर्स भूरालाल एंड कंपनी, मेसर्स सोमानी सिंथेटिक्स, मेसर्स नवरंगली साड़ी, मेसर्स एम. प्रतीक टेक्सटाइल तथा मेसर्स कैशा क्रिएशन शामिल हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!