खबर
Top News

लोटस…सच में कीचड़ में ही खिलता है: फ्रिज बाहर फेंक कर भागे कर्मचारी; कंपनी की सेवा पर बड़ा सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 3:17 pm
शेयर करें:
लोटस…सच में कीचड़ में ही खिलता है

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश भर में अपने ‘लोटस’ ब्रांड के चमचमाते शो-रूम खड़े कर ग्राहकों को लुभाने वाली कंपनी पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। बार-बार शिकायतें सामने आने के बावजूद इन्हें दबाने की कोशिशें भी उतनी ही तेज दिखती हैं। नाम भले ‘लोटस’ हो, लेकिन कामकाज की हकीकत कीचड़ से बाहर आती नजर नहीं आ रही। इंदौर और उज्जैन में संचालित इन शो-रूमों की कार्यशैली पर अब ग्राहकों का भरोसा डगमगाने लगा है।

ताजा मामला उज्जैन के लोटस शो-रूम से जुड़ा है। इंदिरा नगर निवासी छाया ने करीब 25 हजार रुपये में फ्रिज खरीदा था। भीषण गर्मी और घर में बुजुर्ग माता-पिता होने के कारण उन्होंने बिना मोलभाव किए तुरंत खरीदारी की और शो-रूम संचालक से समय पर घर के अंदर डिलीवरी देने का आग्रह भी किया, लेकिन कंपनी की लापरवाही यहां साफ नजर आई।

डिलीवरी के नाम पर खानापूर्ति करते हुए कर्मचारी फ्रिज को घर के अंदर रखने के बजाय बाहर ही छोड़कर चलता बना। वजह बताई, समय की कमी! ग्राहक ने तुरंत शो-रूम पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वहां फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा गया। मजबूर होकर पीड़ित ने मीडिया से संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई।

हैरानी की बात यह रही कि कंपनी के सीएमडी गौरव पाहवा (मो. 98931-32341) से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही। आरोप है कि ब्रांड के घमंड में चूर प्रबंधन ग्राहकों की शिकायत सुनना तक जरूरी नहीं समझ रहा। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या ‘ब्रांड’ के नाम पर ग्राहकों को सिर्फ ठगा जा रहा है?

फ्रिज बाहर रख बोले…इंजीनियर बताएंगे!
डिलीवरी करने वाले कर्मचारी का तर्क और भी चौंकाने वाला था। उसने कहा कि अगले दिन इंजीनियर आकर बताएंगे कि फ्रिज कैसे चालू करना है। सवाल यह है कि एक साधारण घरेलू उपकरण, जिसे प्लग लगाते ही चालू किया जा सकता है, उसके लिए ग्राहक को क्यों इंतजार कराया जा रहा है?

क्या यह लापरवाही है या जिम्मेदारी से बचने का नया तरीका? अब पीड़ित ग्राहक ने इस पूरे मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम में करने की तैयारी कर ली है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ‘लोटस’ ब्रांड की साख पर और भी बड़े सवाल खड़े हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

23 minutes ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

25 minutes ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

28 minutes ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

38 minutes ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

41 minutes ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 1 hour ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 1 hour ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 1 hour ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 1 hour ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 1 hour ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 1 hour ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 1 hour ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 1 hour ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 1 hour ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 2 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!