गड्ढे में समा गई मासूम की जिंदगी: पुलिस ने नहीं की तलाश; लोगों ने पानी में उतरकर निकाला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शहर में एक दर्दनाक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चीरा खदान के गहरे गड्ढे में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीम के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने रात में तलाश करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद पानी में उतरकर बच्चे की तलाश की और उसका शव बाहर निकाला।
घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं रहवासियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी है।
सोमवार दोपहर से लापता था अजीम
परिजनों के अनुसार, अजीम सोमवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने आसपास के इलाकों और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
देर रात चीरा खदान के गड्ढे के पास उसके कपड़े और चप्पल मिले। इससे परिजनों को आशंका हुई कि बच्चा पानी में गिर गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस पर तलाश में देरी का आरोप
परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी रात में तलाश शुरू नहीं की गई और सुबह तलाश करने की बात कही गई। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने खुद जिम्मेदारी उठाई और गहरे पानी में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की।
काफी देर की मशक्कत के बाद अजीम का शव पानी के अंदर मिला। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
अजीम की मौत के बाद रहवासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर गड्ढे को सुरक्षित कराने और ऐसे खतरनाक स्थानों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!