बीच सड़क पर रोकी न्यायाधीश की कार: दो बदमाशों ने बाइक अड़ाकर की अभद्रता; चाकू बताकर दी धमकी, बोले-तू अपने घर का जज होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/सांवेर।
सांवेर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। शनिवार को ड्यूटी पर जा रहे एक न्यायाधीश (जज) की कार को बीच सड़क पर जबरन रोककर दो बदमाशों ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि धारदार चाकू से कार के कांच पर हमला कर उन्हें सरेराह 'निपटाने' की सीधी धमकी दे डाली। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में घेराबंदी शुरू कर दी है।
बाइक अड़ाकर रोका रास्ता, कांच नीचे न करने पर भड़के
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी न्यायाधीश डॉ. रविकांत (47) पिता करण सोलंकी, जो वर्तमान में सांवेर में पदस्थ हैं और रेस्ट हाउस के सामने रहते हैं, अपनी कार से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। कुड़ाना रोड स्थित सुरेंद्र सोलंकी के मकान के पास अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनकी कार के आगे आ गए। बदमाशों ने अपनी बाइक कार के आगे अड़ाकर जज साहब का रास्ता रोक लिया और आते ही अभद्र गालियां देने लगे।
कार का कांच नीचे उतारने का इशारा किया
चश्मदीदों के मुताबिक, इसके बाद एक आरोपी कार की ड्राइवर साइड आया और उसने जज साहब को कार का कांच नीचे उतारने का इशारा किया। सुरक्षा को भांपते हुए जब न्यायाधीश ने कांच नीचे नहीं किया, तो आरोपी ने आव देखा न ताव, तुरंत अपनी कमर से एक धारदार चाकू निकाला और पूरी ताकत से कार के कांच पर दे मारा, जिससे कांच क्षतिग्रस्त हो गया।
न्यायपालिका को दी चुनौती- तू जज होगा तो अपने घर का होगा
कार के भीतर न्यायिक अधिकारी को देखकर भी बदमाशों के तेवर ठंडे नहीं पड़े। चाकू मारने के बाद आरोपी चिल्लाते हुए कहने लगा- तुझे बहुत गर्मी चढ़ गई है, तेरी गर्मी उतारता हूं। एक-दो चाकू में तुझे यहीं निपटा दूंगा। इसके बाद न्यायपालिका और उनके पद को खुली चुनौती देते हुए बदमाशों ने कहा-तू जज होगा तो अपने घर का होगा, तू कभी भी ड्यूटी जाएगा तो तुझे रास्ते में निपटा देंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धौंस देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, आरोपी नामजद
एक न्यायिक अधिकारी पर दिनदहाड़े हुए इस हमले और धमकी की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आ गए। सांवेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी डॉ. रविकांत सोलंकी की शिकायत पर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है।
पुलिस ने विजय पिता मांगीलाल सुसनेरिया (निवासी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सांवेर) और संदीप प्रजापत (निवासी: सांवेर) के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!