राज्यसभा में उठा दूषित पानी से मौतों का मामला: कांग्रेस सांसद बोले- सरकार लोगों को जहरीला पानी पिला रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से 32 लोगों की मौत का मामला अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने सदन में इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।
जहरीला पानी पिला रही है सरकार
उन्होंने कहा कि पानी सबसे गंभीर विषय है और जहरीला पानी सरकार पिला रही है, इसमें कोई दो राय नहीं है। तिवारी ने कहा कि इस विभाग में जितना करप्शन है, शायद किसी और विभाग में उतना करप्शन नहीं है।
यह एक गंभीर विषय
इसलिए इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इसकी कार्ययोजना से अवगत कराएं। सोमवार को राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में कांग्रेस से राजस्थान से सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है।
मानवता से जुड़ा है। हिन्दुस्तान के हर आदमी से जुड़ा सवाल है। इसलिए सदन का ध्यान खींचना चाहता हूं। मंत्री भी गुजरात से हैं।
कैबिनेट मंत्री उठिए, मोर्चा संभालिए
गांधी नगर गुजरात में प्रदूषित जल पीकर कितने लोग बीमार हुए। इंदौर में कितने लोग मरे, 29 लोग मरे हैं, यह हालिया स्थिति है। राज्य मंत्री तो लड़खड़ा रहे हैं, कैबिनेट मंत्री उठिए, मोर्चा संभालिए।
मैं जानना चाहता हूं कि विश्व की मानवता से जुड़ा हुआ, हर इंसान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल है। क्या सदन को आश्वस्त करेंगे कि जो ग्राउंड वाटर है, उसकी क्वालिटी बेहतर करने के लिए क्या कार्ययोजना आपके पास है।
राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी भी उठाया मुद्दा
राज्यसभा में महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने भी दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए वे विभागीय मंत्री से पूछना चाहते हैं कि इन मौतों का जिम्मेदार किसको माना जा रहा है?
क्या इसमें सिर्फ राज्य सरकार की जिम्मेदारी है? क्या जल शक्ति मंत्रालय ने इसमें संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से सवाल किया? क्या इस मामले में राज्य सरकार ने कोई रिपोर्ट प्रस्तुत की? इसकी जानकारी दी जाए।
पहले भी उठा था मामला
इससे पहले कर्नाटक से कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन भी राज्यसभा में इंदौर के स्वच्छता मॉडल और जल आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने सरकार से सीधे जवाब मांगा था कि जब इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बताया जाता है, तो वहां दूषित पानी से मौतें क्यों हो रही हैं।
मौतों का आंकड़ा 32 पहुंचा
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही मौतों की संख्या बढ़कर 32 हो चुकी है।
संबंधित समाचार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!