इंदौर मॉडल बनेगा देश की पहचान: उज्जैन में बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
केंद्रीय विद्युत एवं आवास-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उज्जैन में ऊर्जा एवं स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रतिमा बागरी मौजूद रहे।
प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित बैठकों में स्वच्छ भारत मिशन, शहरी विकास योजनाओं और विद्युत क्षेत्र की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है। अब इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देशभर के शहरों में लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दौरान उज्जैन में स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
खट्टर ने बताया कि उनके मंत्रालय द्वारा उज्जैन के विकास कार्यों के लिए 106 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं देशभर में लगभग 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिनमें से एक करोड़ स्मार्ट मीटर मध्यप्रदेश में स्थापित होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू करेगी। पहले चरण में शासकीय विभागों और दूसरे चरण में औद्योगिक इकाइयों में इन मीटरों की स्थापना की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री उज्जैन आकर प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहा है। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने तथा ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री के साथ बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी आवास,और ऊर्जा,मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रात्रि बाबा श्री महाकाल की शयन आरती शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने भक्ति में लीन होकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सहित जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को महाकाल मंदिर की अनूकृति भेंट की और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!