खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: शराब दुकान पर अलसुबह से छलकते जाम पर ब्रेक; अवैध अहाते का खेल ध्वस्त, रहवासियों ने ली राहत की सांस
KHULASA FIRST
संवाददाता
आबकारी विभाग सोता रहा, पुलिस ने संभाली कमान, खजराना टीआई ने चेकिंग के लिए अलसुबह ही भेज दिए पुलिसकर्मी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंगाली चौराहे पर अलसुबह से छलक रही अवैध शराब की हकीकत सामने आने के बाद आखिरकार सिस्टम को झटका लगा और कार्रवाई की आहट सुनाई दी। खुलासा फर्स्ट में खबर प्रकाशित होते ही जहां जिम्मेदार आबकारी विभाग की नींद नहीं टूटी, वहीं खजराना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
आज अलसुबह ही पुलिस की मौजूदगी ने शराब दुकान से समय से पहले अवैध रूप से बेची जा रही शराब के खेल को बिगाड़ दिया और रोजाना का ‘शराब का अड्डा’ अचानक खाली नजर आने लगा। पुलिस को देखते ही शराब लेने की आस में बैठे नशेड़ी ग्राहक भाग गए और सैर पर निकलने वाले रहवासियों ने राहत की सांस ली।
खुलासा फर्स्ट ने 1 मई को बंगाली चौराहा की शराब दुकान को लेकर ‘अलसुबह से ही छलकता सिस्टम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि किस तरह सूरज उगने के साथ ही शराब दुकान से लगे अवैध अहाते में देशी शराब दुकान के शटर के पास होल से शराब बेची जा रही है। दुकान मैनेजर के इशारे पर ग्राहकों को अवैध शराब बेची तो जा रही है, लेकिन वो भी महंगे दामों पर।
पूरे इलाके का माहौल बिगड़ गया था
सुबह 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू होने और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार आबकारी विभाग के आंखें मूंदे बैठे होने से सुबह की सैर पर निकलने वाले रहवासियों, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच भय और गुस्सा व्याप्त होने की बात भी बताई थी। बताया था कि अलसुबह से ही शराब दुकान पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है।
नशे में धुत लोग सड़क किनारे हुड़दंग करते दिखाई देते हैं, जिससे पूरे इलाके का माहौल बिगड़ चुका है। मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं को नशेड़ियों से दो-चार होना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पहले भी नशे में धुत युवकों द्वारा एक महिला का पीछा कर मल्टी में घुसकर छेड़छाड़ की घटना हो चुकी है। कलेक्टर और कमिश्नर तक शिकायत हुई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
गंदगी के बीच बेचा जा रहा था खाने-पीने का सामान
खुलासा फर्स्ट ने यह भी बताया था कि अवैध अहाते में गंदगी के बीच खाने-पीने का सामान बेचा जा रहा था। गंदगी के बीच पड़ी पानी की बोतलों में केम्पर से दोबारा पानी भरकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था।
गंदगी के बीच खाने की चीजें बेचने से ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा था। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा रहा, लेकिन एक खबर ने पूरे सिस्टम को आईना दिखा दिया।
सायरन बजाते हुए पहुंची एफआरवी
खुलासा फर्स्ट द्वारा मनमानी और लापरवाही के उक्त आलम को प्रमुखता से प्रकाशित करने का नतीजा ये हुआ कि खजराना टीआई मनोज सेंधव के संज्ञान में मामला आते ही वे हरकत में आ गए। हमेशा से ही अपनी बेदाग और सख्त अफसर की पहचान रखने वाले टीआई मनोज सेंधव ने बताए समय के मुताबिक आज सुबह बंगाली चौराहा शराब दुकान पर एफआरवी (डायल-112) भिजवा दी।
नतीजा ये हुआ कि जैसे ही पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए आई शराब लेने के लिए दुकान खुलने का इंतजार कर रहे नशेड़ी ग्राहक भाग खड़े हुए और मैनेजर के इशारे पर अवैध रूप से बेची जाने वाली शराब की बिक्री नहीं हो सकी।
शराब के लिए एंट्री अवैध अहाते के अंदर से की जाती थी। अहाता न खुलने पर रहवासियों ने राहत की सांस ली और पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।
संबंधित समाचार

वृद्धाश्रम पर चला बुलडोजर:बुजुर्गों की पिटाई के वीडियो के बाद लिया एक्शन; आंगनवाड़ी की जगह पर भी किया था कब्जा

पेड़ से लटके मिले जीजा-साली के शव:जंगल में मिली बाइक; 4 घंटे नहीं मिला शव वाहन

मांजलपुर सीट पर BJP की बड़ी जीत:कांग्रेस प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार:12वें राउंड के बाद इतने वोटों से आगे; कार्यालय में जश्न शुरू

सावन के पहले सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल:चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में देंगे दर्शन; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी, मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़

कॉम्बिंग गश्त में दो ड्रग तस्कर दबोचे:लाखों की ब्राउन शुगर और गांजा जब्त

दतिया उपचुनाव पर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान:बोले- कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी; भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

पुलिस की मुनादी:अब शहर में दिखे तो सीधे भेज देंगे जेल; जिलाबदर बदमाशों के घर पहुंचकर लाउडस्पीकर पर सुनाया आदेश

‘पुलिस वाला हूं’ कहकर बीच सड़क पर बजरंग दल कार्यकर्ता से की मारपीट:पहले हॉर्न बजाया; फिर बुलेट के आगे गाड़ी अड़ाकर की पिटाई

एक ही रात... पांच मौतें:परिवारों में छाया मातम; अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर भोपाल में जश्न:PCC दफ्तर में बंटी मिठाई; लगे नारे

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा:दोस्त और महिला ने करवाई शादी; 5 लोग हिरासत में

तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन:भागीरथपुरा में ‘कासो’ से खलबली; मेघदूत गार्डन पर ड्रोन से नजर, 8 वाहन जब्त, 7 संदिग्धों को थाने भेजा

शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी:निलंबित आरक्षक का दावा—जिलाबदर को पकड़ने गया था

राजा-सोनम मामले में नया विवाद:अब इन्होंने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की दी चेतावनी

आज सावन के पहले सोमवार पर महाप्रसादी का वितरण होगा

सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:हरिद्वार पहुंचे 1 करोड़ श्रद्धालु; बाबा महाकाल के अब तक इतने भक्तों ने किए दर्शन

ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया:सवारी करने के बहाने उड़ाते थे लाखों के जेवर

दतिया उपचुनाव परिणाम:8वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से आगे

तो क्या सर्टिफिकेट दे दें:पिंटू पर भड़के चिंटू और मारने के लिए उठा ली कुर्सी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!