खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: फीनिक्स मॉल के बाहर रिक्शावालों पर चला पुलिस का डंडा, हटाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास पर फीनिक्स मॉल के बाहर अवैध रिक्शा स्टैंड पर चालकों और यात्रियों के साथ बदतमीजी व अभद्रता का खुलासा खुलासा फर्स्ट में होने के बाद कल कनाड़िया पुलिस का यहां डंडा चला। पुलिस ने भगवा ऑटो यूनियन के लोगों को बलपूर्वक हटाया और पर्चियां-टेबलें आदि जब्त कर ली।
ये यूनियन वाले फीनिक्स मॉल के बाहर अवैध स्टैंड चला रहे हैं। वे न केवल रिक्शाचालकों से अवैध वसूली करते हैं बल्कि यात्रियों से भी अभद्रता करते हैं। महिला यात्रियों से भी बदतमीजी की जाती है। ये रिक्शाचालक गांजा आदि का नशा भी खुलेआम करते हैं। रिक्शाचालकों का कहना है कि यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, मंत्री इंदरसिंह चौहान, संगठनमंत्री रोहित कटारिया आदि यहां तक आने वाले रिक्शाचालकों से अवैध वसूली करते हैं। उन्हें डरा-धमकाकर 50 से 200 रुपए तक वसूली करते हैं।
नतीजा ये कि रिक्शाचालक फीनिक्स मॉल तक आने में डरते हैं। पड़ि़त रिक्शाचालकों का कहना है कि 500 रुपए की रसीद कटाकर यूनियन के सदस्य बनो। इंकार करने पर मारपीट की जाती है। इसके बाद भी रिक्शा को लाइन में लगाना पड़ता है जिसका टोकन दिया जाता है।
ये टोकन भी 10 से 20 रुपए तक का होता है। यूनियन के पदाधिकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़ा होना बताते हैं और इसी दम पर वे यहां अन्य रिक्शाचालकों को प्रताड़ित करते हैं। यूनियन के पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से गांजा आदि का सेवन भी करते हैं।
कल इस मामले में कनाड़िया पुलिस ने कार्रवाई की। महामंत्री इंदरसिंह चौहान अपने बेटे सावन को बुलाकर यहां तैनात कर रखा था जो रिक्शाचालकों से वसूली करता है, उसे पकड़ा और रजिस्टर जब्त किए जिनमें रिक्शाओं के नंबर लिखे जाते हैं और उनसे अवैध वसूली की जाती है।
संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!